Saturday, Apr 11 2026 | Time 16:34 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की दी शुभकामनाएं

जयपुर 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान सहित देशभर से चयनित सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह शुभकामना देते हुए कहा “आपकी यह स्वर्णिम उपलब्धि आपके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं अटूट आत्मविश्वास का सुफल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”
उन्होंने इन सभी को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दी।
जोरा
वार्ता
More News

विधायक मीना के आने से पहले पंच पटेलों ने किया महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा का अनावरण

11 Apr 2026 | 4:01 PM

भीलवाड़ा 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पंडेर ग्राम में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उस समय एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जब कार्यक्रम में तय प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए क्षेत्रीय विधायक के आगमन से पहले ही प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया। .

see more..

भजनलाल ने 607.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

11 Apr 2026 | 3:47 PM

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर दौसा जिले के बांदीकुई में 607.66 करोड़ रुपये की लागत के 213 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। .

see more..

युवक के अपहरण के मामले में दो आराेपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

11 Apr 2026 | 3:40 PM

श्रीगंगानगर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पल्लू शहर में एक युवक का अपहरण कर आरोपियों द्वारा उसे बंधक बनाकर पीट-पीट कर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य पांच की तलाश जारी है।पुलिस ने युवक को मुक्त करवाकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।पुलिस इस मामले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल तीन अन्य आरोपियों तथा अन्य प्रकार से सहयोग करने वाले कुछ आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए छापेमारी कर रही है। अपहरण कर्ताओं के चंगुल से मुक्त युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। .

see more..

राजस्थान की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी की निकाली हवा-गहलोत

11 Apr 2026 | 3:37 PM

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए जनहित के प्रोजेक्ट्स की जानबूझकर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की हवा निकाली दी हैं। .

see more..

राजस्थान में 93 लाख से अधिक वंचित पात्र लाभार्थी खाद्य सुरक्षा से जुड़े

11 Apr 2026 | 3:09 PM

जयपुर, 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत दिसंबर 2023 के बाद से अब तक 93 लाख से अधिक लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा जा चुका है।.

see more..