Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:33 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


प्रगतिरत परियोजनाओं की हर पन्द्रह दिन में भेजें रिपोर्ट-रावत

कोटा, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने फील्ड अभियंताओं को विभाग की प्रगतिरत वृहद एवं मध्यम परियोजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक पन्द्रह दिन में फोटो के साथ भेजने के निर्देश दिए हैं।
श्री रावत मंगलवार को यहां आईएमटीए सभागार में कोटा संभाग के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट से जुड़े वरिष्ठ अभियंता परियोजना स्थल पर जाकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण करें और फील्ड अभियंताओं से फॉलोअप लें। उन्होंने कहा कि वृहद परियोजनाओं के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर हर माह का वर्क प्लान बनाएं जिसमें उस माह में कौन-कौन से कार्य पूरे किए जाने हैं, इसका उल्लेख हो। श्री रावत ने इस वित्तीय वर्ष में बड़ी परियोजनाओं में किए जाने वाले कार्यों का एक्शन प्लान संबंधित अभियंताओं से मांगा।
उन्होंने परवन वृहद सिंचाई परियोजना सहित विभिन्न परियोजनाओं के अलग-अलग घटकों में बाकी रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परवन परियोजना में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि कार्य की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने परियोजना के डूब क्षेत्र में आ रहे गांवों के लोगों के पुनर्वास का कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाए एवं अखबारों के माध्यम से नोटिस देकर डूब क्षेत्र में आ रहे गांवों से शिफ्टिंग के लिए लोगों को समझाया जाए।
बैठक में संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल-ईआरसीपी एकीकृत लिंक परियोजना के अतिरिक्त मुख्य महा प्रबंधक राकेश कुमार गुप्ता ने परियोजना के विभिन्न पैकेज के तहत प्रस्तावित कार्यों एवं अभी तक की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रथम चरण में रामगढ़ व महलपुर बैराज-बारां, नवनेरा बैराज से बीसलपुर बांध एवं इसरदा बांध भरने के लिए 9 हजार 600 करोड़ रूपये की स्वीकृति एवं कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पैकेज-प्रथम के तहत 45.30 मिलियन घन मीटर (एमसीएम) भराव क्षमता के रामगढ़ बैराज का निर्माण बारां जिले में पार्वती नदी की सहायक कूल नदी पर किया जाएगा। 258.41 एमसीएम भराव क्षमता के महलपुर बैराज का निर्माण बारां जिले में पार्वती नदी पर तथा कालीसिंध नदी पर नवनेरा बैराज पर 375 क्यूमेक्स जल अपवर्तन की क्षमता वाले नवनेरा पम्प हाउस का निर्माण कोटा जिले की दीगोद तहसील के एबरा गांव में किया जाना है। पैकेज-द्वितीय के तहत चम्बल क्रॉसिंग हेतु चम्बल एक्वाडक्ट एवं नवनेरा बैराज से मेज एनीकट तक फीडर नहर का निर्माण किया जाना है। पैकेज-तृतीय के तहत मेज पम्प हाउस से गलवा बांध तक फीडर निर्माण, गलवा बांध से बीसलपुर बांध तक एवं इसरदा बांध तक फीडर निर्माण के कार्य किए जाने हैं। उन्होंने भूमि अवाप्ति एवं डूब क्षेत्र में आ रहे गांवों से पुनर्वास के संबंध में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।
जोरा
वार्ता
More News

रेलवे स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच होगी

13 Jun 2026 | 8:24 PM

कोटा, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए देशभर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच करायी जायेगी। .

see more..

इंटक संगठन ने उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

13 Jun 2026 | 7:39 PM

हनुमानगढ़, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ में बिजली घर मजदूर यूनियन (इंटक) शाखा हनुमानगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रम आयुक्त देवेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर विद्युत विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों के साथ हो रहे शोषण से अवगत कराया।.

see more..

राठौड़ एवं अजेय ने पूनियां को दी शुभकामनाएं

13 Jun 2026 | 7:34 PM

जयपुर 13 जून (वार्ता) राजस्थान से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ सतीश पूनियां को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। .

see more..

कार का एयरबैग नहीं खुला, निर्माता कंपनी को देना होगा 40 लाख रुपए का मुआवजा

13 Jun 2026 | 7:18 PM

जयपुर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जयपुर-प्रथम ने सड़क दुर्घटना में एयरबैग नहीं खुलने पर महिला कार चालक की मौत होने से जुड़े मामले में विपक्षी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का सेवादोष मानते हुए सवा लाख रुपए के जुर्माने सहित आश्रितों को क्षतिपूर्ति की मद में 40 लाख रुपए का मुआवजा देने के आदेश दिया है।.

see more..

दो बसों की भिड़ंत में तीन बुजुर्गाें की मौत, कई घायल

13 Jun 2026 | 7:17 PM

भरतपुर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के बयाना क्षेत्र से गंगास्नान के लिए उत्तरप्रदेश के सोरोंजी के लिए जा रहे एक ही परिवार के श्रद्धालुओं की लोक परिवहन बस के शनिवार को कासगंज में उत्तरप्रदेश परिवहन की बस से टकराने से एक महिला सहित तीन बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि कई घायल हाे गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 11 बजे परिवार के 40 लोग बस से सोरोंजी के लिए रवाना हुए थे। बस में सवार परिवार के अधिकतर लोग हादसे में घायल हुए हैं।.

see more..