Saturday, Mar 14 2026 | Time 19:04 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजकीय बालिका विद्यालय काजीपुरा में तीन नए कक्षों क निर्माण का शुभारंभ

अजमेर, 05 मई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के काजीपुरा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 40.92 लाख रूपए की लागत से बनने वाले तीन नए कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
राजस्थान सरकार के बजट वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत यह कक्षा कक्ष 40.92 लाख रूपऎ की लागत से बनाए जाएंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र की छात्राओं के लिए शिक्षा का एक सशक्त केंद्र है और यहां अवसंरचना की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। कक्षा कक्षों के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा और बैठने एवं अध्ययन के लिए सुविधाओं में विस्तार होगा । यह निर्माण कार्य राज्य सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की भावना के अनुरूप छात्राओं को समान और सशक्त शिक्षा का अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा को प्राथमिकता देने और विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की नीति का हिस्सा है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे सतत रूप से प्रयासरत हैं और जनता से प्राप्त समर्थन ही उनके कार्यों की प्रेरणा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल व स्वच्छता जैसे बुनियादी क्षेत्रों में विकास कार्य जारी रहेंगे।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
जोरा
वार्ता
More News

ब्रांडेड कपड़ों की आड़ में नकली माल खपाने वाली गिरोह का भंडाफोड़

14 Mar 2026 | 5:54 PM

भीलवाड़ा, 14 मार्च (वार्ता) राजस्थान में टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना में क्षेत्र में ब्रांडेड कपड़ों की आड़ में नकली माल खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। .

see more..

राजस्थान सरकार हर वर्ग और क्षेत्र के विकास का रोडमैप बनाकर कर रही है काम: भजनलाल

14 Mar 2026 | 5:42 PM

जयपुर, 14 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार निरन्तर काम कर रही है। .

see more..

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

14 Mar 2026 | 5:38 PM

भरतपुर, 14 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के बयाना में आगरा जयपुर रेलमार्ग पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ब्रह्मबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से ब्रह्मबाद निवासी कल्ला गुर्जर की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव अस्पताल के शवगृह में रखवा कर मामले की जांच शुरू की है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

साइबर धोखाधड़ी के एक वर्ष बाद पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा

14 Mar 2026 | 4:57 PM

श्रीगंगानगर, 14 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में डाटा एंट्री के लुभावने झांसे देकर युवाओं को विदेश भेजकर उन्हें साइबर धोखाधड़ी के जाल में फंसाने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। .

see more..

मोटर वाहन दुर्घटना दावा मामले में पीड़िता को एक करोड़ रुपये का चेक सोंपा

14 Mar 2026 | 4:40 PM

अलवर, 14 मार्च (वार्ता) राजस्थान में अलवर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विद्युत वितरण निगम में कार्यरत एक सहायक अभियंता की मौत के मामले में मोटर दुर्घटना दावा मामले में आपसी समझौते के बाद शुक्रवार को बीमा कंपनी द्वारा एक करोड़ छह लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का चेक पीड़िता को सुपुर्द किया। .

see more..