Tuesday, Jun 9 2026 | Time 02:03 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


देवनानी ने होटलों की सूची नहीं होने पर अजमेर निगम को लगाई फटकार

अजमेर, 05 मई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने होटलों की सूची नहीं होने पर नगर निगम को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि पन्द्रह दिन में शहर में संचालित सभी होटल और गेस्ट हाउस का सर्वे करें और उनकी सूची बनाएं और यह बताएं कि कितने होटलें स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप बनी हुई है, कितनों के पास फायर एनओसी है और कितने होटल स्वीकृत विद्युत लोड के अनुसार चल रहे हैं।
श्री देवनानी ने अफसरों को इस बात पर फटकार लगाई कि वे शहर में संचालित होटल एवं गेस्ट हाउस की सूची उपलब्ध नहीं करा पाए। नए निर्माणों में पानी, बिजली कनेक्शन तभी मिलेंगे जब निगम उन्हें निर्माण पूर्णता का सर्टिफिकेट देगा।
अजमेर के डिग्गी बाजार स्थित होटल नाज अग्निकांड में चार लोगों की मौत के बाद श्री देवनानी ने अजमेर आते ही सर्किट हाउस में बड़ी बैठक ली। उन्होंने समस्या की जड़ पर प्रहार करते हुए निगम के अधिकारियों से पूछा कि परकोटे के अंदर और बाहर कितनी होटलें एवं गेस्ट हाउस है। निगम के पास सूची नहीं थी तो उन्होंने कहा कि अफसर 15 दिन में अद्यतन सूची प्रस्तुत करें। इस सूची में परकोटे के अंदर और बाहर बने और संचालित किए जा रहे सभी होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे और इसी तरह के अन्य निर्माणों का रिकॉर्ड हो। इस सूची में यह भी जानकारी दी जाए कि भवन मालिक ने कितने मंजिलों का नक्शा पास कराया था और कितनी मंजिल मौके पर निर्मित पाई गई। इनकी स्वीकृति ली गई है या नहीं। अगर कोई होटल या गेस्ट हाउस बिना स्वीकृति के चल रही है तो उसे तुरंत सीज किया जाए। इसमें प्रशासन व पुलिस का पूरा सहयोग लिया जाए।
श्री देवनानी ने अफसरों से जानकारी ली कि कितनी होटल व गेस्ट हाउसों ने फायर एनओसी ली हुई है। कितनों ने एनओसी नहीं ली है। जिन्हें एनओसी जारी की गई है, निगम ने उसकी अंतिम बार जांच कब की थी, वर्तमान में होटल में फायर फाइटिंग सिस्टम की क्या स्थिति है। आपातकाल में अग्निकांड से निपटने के क्या इंतजाम हैं? क्या वर्तमान होटल तक छोटे-बड़े अग्निशमन जा सकते हैं और आग बुझाने के लिए क्या वैकल्पिक इंतजाम हो सकते हैं।
उन्होंने इन होटल एवं गेस्ट हाउस को जारी किए जा रहे बिजली व पानी के कनेक्शनों की भी जानकारी ली। उन्होंने टाटा पावर को निर्देश दिए कि वे यह सूची बनाएं कि होटल को स्वीकृत लोड क्या हैं और वहां वर्तमान में क्या लोड चल रहा है। स्वीकृत लोड से ज्यादा लोड खींचने वालों को नियमानुसार कैसे लोड बढ़ाया जा सकता है। कितनी मंजिल के लिए लोड स्वीकृत किया गया था और मौके पर कितना चल रहा है। उन्होंने निर्देशित किया अब से जो भी पानी एवं बिजली के कनेक्शन जारी हों, वे तभी जारी किए जाएं जब निगम उस भवन को पूर्णता (कंपलीशन) सर्टिफिकेट दे दे।
श्री देवनानी ने निर्देशित किया कि पिछले साल एक मार्केट में आग लगने के बाद निगम ने क्या एहतियाती कदम उठाए। उसके बाद भी लापरवाही हुई है तो संबंधित अफसर की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि निगम के अफसर विभिन्न विभागों के साथ टीम बनाकर यह कार्रवाई करे और समयबद्ध रूप से काम करें। जिन होटलों ने फायर एनओसी नहीं ली है, उन्हें निर्धारित समयावधि में फायर एनओसी दिलवाई जाए। फिर भी एनओसी कोई नहीं लेता है तो उसे सीज किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अगर कोई होटल या गेस्ट हाउस बिना निर्माण स्वीकृति, बिना फायर एनओसी के चल रहा है तो यह सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंताजनक है। इसे तुरंत बंद करवाया जाए। होटलों व बहुमंजिला भवनों में विद्युत सेफ्टी उपकरण लगाना भी अनिवार्य किया जाए।
बैठक के बाद श्री देवनानी ने डिग्गी बाजार में अग्निकांड स्थल होटल नाज क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना स्थल को देखा और अधिकारियों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम के अधिकारियों को कहा कि उस क्षेत्र की सफाई कराए और मलबे को हटाएं। सुरक्षा एवं अन्य पहलुओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
जोरा
वार्ता
More News

मैं न होता, तो गहलोत की राजनीति ही खत्म हो जानी थी-शेखावत

08 Jun 2026 | 10:14 PM

जयपुर 08 जून (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि "मैं न होता, तो उनकी राजनीति ही खत्म हो जानी थी।" .

see more..

भीलवाडा में रिहायशी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

08 Jun 2026 | 10:13 PM

भीलवाड़ा, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांडों के बाद सरकार के सख्त रुख का असर अब भीलवाड़ा में भी दिखाई देने लगा है। .

see more..

दिलावर ऑनलाइन माध्यम से 10 जून को करेंगे जन सुनवाई

08 Jun 2026 | 10:12 PM

बारां, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में जयपुर में पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर शासन सचिवालय स्थित मंत्री कार्यालय से 10 जून को राज्य की ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन माध्यम से जन सुनवाई करेंगे।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी ने सोमवार को बताया कि जिले में मध्याह्न 12 बजे पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कवाई में जन सुनवाई का ऑनलाइन कार्यक्रम होगा। जिसमें स्थानीय निवासियों की समस्याओं की सुनवाई कर मंत्री दिलावर द्वारा निस्तारण किया जाएगा।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..

शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए फिर चला पीला पंजा

08 Jun 2026 | 10:04 PM

अलवर, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर शहर में बढ़ते यातायात दबाव और लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सोमवार शाम को नगर निगम और नगर विकास न्यास (यूआईटी) के संयुक्त दल ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।.

see more..

आबकारी आयुक्त ने अनियमितता पर तीन कार्मिकों को किया निलंबित

08 Jun 2026 | 9:58 PM

उदयपुर, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सीकर में राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स (आरएसजीएसएम) के डिपो में अनियमितता के मामले में आरएसजीएसएम महाप्रबंधक जयपुर की रिपोर्ट पर तीन कार्मिकों को निलंबित किया है।
यह जानकारी आबकारी विभाग ने सोमवार को दी। कार्रवाई के तहत नवीन कुमार आबकारी निरीक्षक ग्रेड द्वितीय प्रभारी मदिरालय सीकर, नाहर सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदिरालय सीकर एवं दुर्गाप्रसाद गुर्जर सिपाही मदिरालय सीकर को निलंबित किया गया है।
निलंबन काल में इन कार्मिकों का मुख्यालय उदयपुर रहेगा।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..