Friday, Jan 16 2026 | Time 11:07 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


मोदी के संबोधन में आतंकवादियों को सिंहगर्जना करता स्पष्ट संदेश मिल गया-शेखावत

नई दिल्ली/जयपुर, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन में आतंकवादियों और आतंक को खाद-पानी देने वालों को भी सिंहगर्जना करता स्पष्ट संदेश मिल गया है।
श्री शेखावत ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेतृत्वकर्ता ने बता दिया कि भारत आतंकवाद की जड़ों पर वार करता रहेगा। सैन्य कार्रवाई केवल स्थगित हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की आवाज हमेशा से भारत की भावना का स्वर होती है। आज उस स्वर में 140 करोड़ों सिंहों की गर्जना थी। पाकिस्तान की सरकार अपनी जनता को अंधेरे में रख हजार झूठ बोलती रहे, सच्चाई उसे भी मालूम हो गई है, “आपरेशन सिंदूर अब न्यू नार्मल है।” उन्होंने कहा कि श्री मोदी की चेतावनी आपरेशन सिंदूर का ध्येय है- “आतंक और बात एक साथ नहीं हो सकते, आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते और पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता।”
श्री शेखावत ने कहा कि पहलगाम के गुनहगारों को मिट्टी में मिला देने के लिए हमारी अजेय-अभेद्य और अदम्य साहसी सेनाओं को करोड़ों-करोड़ों सैल्यूट। सेना का हर जवान हिंदुस्तान है। साथ ही हमारी खुफिया एजेंसियों को कोटि-कोटि धन्यवाद और हमारे वैज्ञानिकों का बारंबार अभिनंदन।
जोरा
वार्ता
More News

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, इसलिए गहलोत कर रहे हैं भ्रामक प्रचार-राठौड़

15 Jan 2026 | 10:54 PM

जयपुर 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम काटने का दबाव डालने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्ष के पास सरकार के ख़िलाफ़ कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह भ्रामक एवं झूठा प्रचार कर रहे है। .

see more..

विचारों और संवाद का सबसे बड़ा उत्सव जयपुर साहित्य उत्सव शुरू

15 Jan 2026 | 10:24 PM

जयपुर, 15 जनवरी (वार्ता) बहुप्रतीक्षित, विश्व प्रसिद्ध एवं विचारों और संवाद का सबसे बड़ा उत्सव जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) के 19वें संस्करण का गुुरुवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु हुआ। इस पांच दिवसीय उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ प्रेम चंद बैरवा की मौजूदगी में पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ।.

see more..

पतंग विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलम्बित

15 Jan 2026 | 10:21 PM

भीलवाड़ा, 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में कावा खेड़ा कच्ची बस्ती में कल पतंगबाजी के विवाद को लेकर हुए झगड़े में अख्तर अली नामक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने गुरुवार शाम को इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में शास्त्री नगर चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर चौकी प्रभारी सत्यागम, कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल विनोद को निलिम्बित किया गया है। उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान समय पर उचित कार्रवाई न करने और स्थिति को संभालने में कोताही बर.

see more..

राजस्थान विद्यापीठ और माल्टा की ई-एसेन्सिया के बीच अंतरराष्ट्रीय करार

15 Jan 2026 | 10:00 PM

उदयपुर, 15 जनवरी (वार्ता) उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर से जोड़ने की दिशा में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर और यूरोप के देश माल्टा स्थित एसेन्सिया संस्थान के डिजिटल शिक्षण परिसर ई-एसेन्सियां के बीच अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता हुआ है।.

see more..

एआईआर प्रक्रिया के दिन अंतिम कांग्रेस विचारधारा के मतदाताओं के नाम काटने का डाला गया दबाव-गहलोत

15 Jan 2026 | 9:59 PM

जयपुर 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के अंतिम दिन एक सुनियोजित साजिश के तहत ईआरओ के माध्यम से बीएलओ पर कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम काटने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया हैं। .

see more..