Saturday, Jan 17 2026 | Time 21:03 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


वनमंत्री ने सरिस्का में किया औचक निरीक्षण

अलवर, 18 मई (वार्ता) राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा शनिवार रात लगभग एक बजे अलवर जिले के सरिस्का में पहुंचे और वन नाकों का औचक निरीक्षण किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, श्री शर्मा ने रात्रिकालीन व्यवस्थाओं को देखा, उसके बाद वह कुशालगढ़ और थैंक्यू बोर्ड नाकों की जांच करने पहुंचे जहां उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की और अनुपस्थित कर्मचारियों की गैर हाजिरी लगाई।
इसी बाद उन्होंने सरिस्का क्षेत्र निदेशक संग्राम सिंह कटियार और प्रभागीय वन अधिकारी अभिमन्यु को अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों की जांच करने के निर्देश दिये।
सं सुनील.अभय
वार्ता
More News

पचीस वर्षों से फरार हत्या का आरोपी आगरा में गिरफ्तार

17 Jan 2026 | 8:19 PM

भरतपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में करीब 25 वर्ष से फरार एक आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश में आगरा के कंदौली से गिरफ्तार किया है। .

see more..

युवक की हत्या के दोषी पिता-पुत्र को आजीवन कारावास

17 Jan 2026 | 8:14 PM

भरतपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में गंगापुरसिटी की एक अदालत ने एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को शनिवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (क्रमांक दो) ने नेमीचंद और उसके पिता हरज्ञान को श्रवण कुमार की हत्या का दोषी मानते हुए उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार गंगापुरसिटी के बामवास थाना क्षेत्र में आठ नवम्बर 2016 को अभियुक्त नेमीचंद और हरज्ञान ने कुल्हाड़ी से हमला करके श्रवण कुमार की हत्या कर दी थी।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..

सवाई माधोपुर की स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत महाआरती के साथ हुई

17 Jan 2026 | 8:13 PM

भरतपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को त्रिनेत्र गणेश की विधिवत पूजा अर्चना एवं महाआरती के साथ तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत हुई।.

see more..

बिजली चोरी की जांच करने गये सतर्कता दल पर हमला

17 Jan 2026 | 8:09 PM

अलवर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह बिजली चोरी पकड़ने गये बिजली विभाग के सतर्कता दल पर बिजली चोरी कर रहे एक परिवार ने लाठी-डंडों हमला कर दिया।.

see more..

राजस्थान सरकार 'सबका साथ-सबका विकास' की भावना से गांवों को कर रही है सशक्त-भजनलाल

17 Jan 2026 | 8:08 PM

जयपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरपंच को गांव की आवाज और ग्राम पंचायत शासन की पहली सीढ़ी बताते हुए कहा है कि पंचायतों के सशक्त होने से ही प्रदेश मजबूत होगा और इसी उद्देश्य के साथ राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' को साकार करते हुए गांवों का सशक्तिकरण कर रही है। .

see more..