Saturday, Mar 7 2026 | Time 15:14 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भिवाड़ी के काली खोली धाम में आग से 10 दुकानें जलकर राख

अलवर, 19 मई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में दुकानों में सोमवार को आग लगने से
10 दुकानें जल गयीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काली खोली धाम स्थित बाबा मोहन राम मंदिर की दुकानों में दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे अचानक शॉर्टसर्किट से आग लग गयी। इस पर तुरंत दमकल को बुलाया गया। रिको फायर स्टेशन से तीन और नगर परिषद से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं पाया जा सका।
सूत्रोंं ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने तक एक दुकान में रखे तीन लाख रुपए नकद जल गये। दुकानों में रखा प्रसाद, घी, तस्वीरें और खिलौने सहित सारा सामान राख हो गया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। दुकानों के पास खड़ी गाड़ियों को लोगों ने खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। भिवाड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भिवाड़ी में दो दिन में तीसरी बड़ी आग की घटना है। शनिवार को जुपिटर एलईडी फैक्ट्री में और रविवार को भिवाड़ी बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगी थी। इन सभी घटनाओं में भारी नुकसान हुआ है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

वीर शहीद का चोरी हुआ अशोक चक्र पदक चार महीने बाद सुरक्षित बरामद

07 Mar 2026 | 1:40 PM

श्रीगंगानगर, 07 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कुख्यात चोर को वीर बहादुर शहीद सैनिक को मरणोपरांत मिले अशोक चक्र पदक चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। .

see more..

कोयला भट्टी से भारी मात्रा में अवैध काेयला बरामद

07 Mar 2026 | 1:39 PM

भीलवाड़ा, 07 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गंगापुर उपखंड क्षेत्र में भरक ग्राम पंचायत में अवैध रूप से संचालित एक कोयला भट्टी से भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया है। .

see more..

कार से अफीम और डोडा पोस्त बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

07 Mar 2026 | 1:25 PM

श्रीगंगानगर, 07 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से अफीम और पोस्त बरामद करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

खड़े ट्रक से कार के टकराने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

07 Mar 2026 | 1:25 PM

श्री गंगानगर, 07 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में श्रीगंगानगर- सूरतगढ़ रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर शुक्रवार को देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक कार के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। .

see more..

भीलवाड़ा में अवैध खनन में लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार

07 Mar 2026 | 1:16 PM

भीलवाड़ा, 07 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को देर रात दो अलग थाना क्षेत्रों में छापामार कर अवैध खनन और परिवहन में करते वाहनों को जब्त करके चालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि परासोली गांव के पास खारी नदी के पेटे में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस दल ने मौके पर घेराबंदी करके अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जब्त किया। मौके से चालक को भी पकड़ा गया। .

see more..