Saturday, May 16 2026 | Time 03:58 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


तोमर ने जलवाड़ा तलाई का किया निरीक्षण

बारां, 19 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां के जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सोमवार को जलवाड़ा तलाई का दौरा करके हालात का जायजा लिया।
उनके साथ विद्युत विभाग के एसई एन.एम. बिलौटिया, तहसीलदार अभयराज सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। किशनगंज ब्लॉक के ग्राम जलवाड़ा में शुक्रवार को एक तलाई में अचानक करंट फैलने से 68 से अधिक
भैंसों की मौत हो गई थी।
निरीक्षण के दौरान श्री तोमर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में उन सभी जल स्रोतों और तलाइयों का तत्काल सर्वेक्षण किया जाए, जिनके पास से विद्युत लाइनें या ट्रांसफॉर्मर गुजर रहे हैं। उन्होंने आदेश दिए कि जहां भी जोखिम की संभावना हो, वहां तुरंत प्रभाव से विद्युत संरचनाओं को स्थानांतरित किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा राशि दी जाएगी, जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

16 May 2026 | 12:05 AM

बारां, 15 मई (वार्ता) राजस्थान के बारां में पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित चार मूर्ति चौराहे पर जिला महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। .

see more..

किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

16 May 2026 | 12:04 AM

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत (संख्या-01) ने एक किशोरी का अपहरण करके उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त ऋषि उर्फ हरीश को किशोरी से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उस पर कुल एक लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। मामले के अनुसार हनुमानगढ़ टाऊन थाना क्षेत्र में मार्च 2021 में अभियुक्त ऋषि किशोरी का अपहरण करके ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता.

see more..

पोस्त और अफीम के दो तस्करों को 20 वर्ष और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा

16 May 2026 | 12:03 AM

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत ने पोस्त और अफीम की तस्करी के दो आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। .

see more..

कोटा के एमबीएस अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद बवाल

16 May 2026 | 12:01 AM

कोटा, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल एमबीएस अस्पताल में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। .

see more..

पचास लाख की नकदी लूटने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

15 May 2026 | 10:45 PM

चित्तौड़गढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिछले महीने बस से उतारकर एक यात्री से पचास लाख रुपये की नकदी लूटने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके नकदी बरामद की है।.

see more..