Wednesday, Apr 22 2026 | Time 17:42 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन व्यक्ति घायल

अलवर 20 मई (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में हल्दीना बाईपास के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन व्यक्ति घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार अलवर शहर में जाट कॉलोनी निवासी सुरेश चंद्र, खेमचंद, विकास कुमार और पवन एक रिश्तेदार की मौत के शोक में शामिल होने के लिए राजपुर गांव जा रहे थे। सोमवार देर शाम को रास्ते में हल्दीना बाईपास के समीप उनकी कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
कार में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलवर में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष जोगेंद्र कोचर ने बताया कि सभी घायल पार्टी कार्यकर्ता है। उन्होंने प्रशासन से घायलों के उचित उपचार व्यवस्था की मांग की है।
सं.रामसिंह.श्रवण
वार्ता
More News

भवानीमंडी और बारां रेलवे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

22 Apr 2026 | 5:00 PM

बारां, 22 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत भवानीमंडी और बारां रेलवे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों को नए ठहराव दिए हैं। .

see more..

अजमेर- पालनपुर रेलखण्ड के मध्य आरसीसी बॉक्स डालने से प्रभावित होगी रेलसेवा

22 Apr 2026 | 4:56 PM

जयपुर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अजमेर रेल मण्डल के अजमेर- पालनपुर रेलखण्ड के मध्य जवाली-रानी स्टेशनों के मध्य ब्रिज पर आरसीसी बॉक्स डालने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।.

see more..

बुजुर्ग महिला का अपहरण कर जेवरात लूटकर बदमाश फरार

22 Apr 2026 | 4:53 PM

अलवर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश में घर में सो रही 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अगुवा कर ले गये और लाखों रुपये की जेवरात लूटकर उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर भाग गये। .

see more..

चोरों ने मकान से लाखों रुपये के गहने और नगदी चुराये

22 Apr 2026 | 4:35 PM

अलवर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने मंगलवार रात एक घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित पांच लाख रुपये की नगदी पार कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित गुरुचरण सिंह मंगलवार को सांय करीब पाचं बजे ट्रेन से जयपुर गया था। जब वह बुधवार की सुबह राजगढ़ आया तो देखा तो उनके दरवाजे सहित कमरों के तीन ताले टूटे पड़े थे। चोर अलमारी में रखी 10 सोने की अंगूठी, तीन झुमकी, चांदी की पायजेब, एक सोने की चैन, दो छल्ले सोने सहित करीब पांच लाख रुपये की नगदी अज्ञात चोर पार कर ले गए।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सं सुनील
वार्ता.

see more..

सूरतगढ़ में सफाई कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन दिया गया

22 Apr 2026 | 4:35 PM

श्रीगंगानगर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति ने पांच सूत्री मांगों को लेकर अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के नाम सहायक राजस्व अंजू सहारण को ज्ञापन सौंपा।.

see more..