Wednesday, Aug 19 2026 | Time 01:53 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पैंथर ने गौशाला में बछड़े एवं पशु का किया शिकार

भीलवाड़ा 22 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल उपखण्ड के भादू ग्राम पंचायत के भालड़ी खेड़ा गांव में पैंथर ने एक गौशाला को निशाना बनाते हुए बछड़े सहित दो पशुओं पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी।
सूत्रों के अनुसार भालडी खेड़ा गांव में गुरुवार सुबह गौशाला में बछड़ा और एक अन्य पशु मृत पाया। उनके शरीर पर पैंथर के हमले के निशान थे। यह घटना इस बात का संकेत है कि पैंथर अब आबादी वाले इलाकों में भी घुस रहे हैं, जिससे जान-माल का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने घटना के बारे में वन विभाग को सूचना दी।
ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। करीब 10 दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में पैंथर ने एक गोवंश पर हमला कर उसे मार डाला था। लगातार हो रहे हमलों के चलते ग्रामीणों ने वन विभाग को पहले ही सूचित कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद न तो किसी प्रकार की निगरानी व्यवस्था की गयी और न ही पिंजरा लगाया गया।
सं.रामसिंह.श्रवण
वार्ता
More News

पेंशनरों का अनुभव 'विकसित राजस्थान' के संकल्प में महत्वपूर्ण आधार : भजनलाल

19 Aug 2026 | 1:07 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मियों का प्रशासनिक अनुभव, निर्णय क्षमता और व्यावहारिक समझ 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण आधार सिद्ध हो सकती है।.

see more..

फसल बीमा फर्जीवाड़ा : जयपुर और टोंक में ई-मित्र एवं किसानों पर एफआईआर के निर्देश

19 Aug 2026 | 1:01 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में फर्जी पॉलिसी बनाने के मामले में टोंक और जयपुर जिले में ई-मित्र एवं किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।.

see more..

चित्तौड़गढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर बाइक पर पलटा, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

19 Aug 2026 | 12:51 AM

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी।.

see more..

भाजपा नेता अपराध बोध से ग्रसित, इसलिए वंदे मातरम् पर मचा रहे हैं हल्ला, कांग्रेस 90 वर्षों से गाती आ रही है : गहलोत

19 Aug 2026 | 12:47 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर अपराध बोध से ग्रसित होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसी वजह से वे अब 'वंदे मातरम्' को लेकर हल्ला मचा रहे हैं।.

see more..

गहलोत की दृष्टि सही नहीं -भजनलाल

19 Aug 2026 | 12:16 AM

गहलोत के बयानों पर भजनलाल का पलटवार, 'दृष्टि सही नहीं, इसलिए नहीं दिख रहा राजस्थान का विकास'.

see more..