Saturday, May 16 2026 | Time 04:20 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बहरोड़ एसडीएम के लिए 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रीडर गिरफ्तार

जयपुर 22 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड जिले में बहरोड़ एसडीएम रामकिशोर मीणा के लिए 70 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये वरिष्ठ सहायक (रीडर) ललित कुमार यादव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के महानिदेशक डा. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी एसयू द्वितीय को परिवादी ने शिकायत की कि उसकी भूमि पर लघु ईट भट्टा लगाने के सम्परिवर्तन आदेश को निरस्त करने के लिये एक लाख रूपये की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
डा मेहरड़ा ने बताया कि इस पर ब्यूरो टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी ललित कुमार यादव हाल वरिष्ठ सहायक, (रीडर), कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, बहरोड जिला कोटपूतली-बहरोड़ को एसडीएम रामकिशोर मीणा के लिए 70 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्‌तार कर लिया।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस-तृतीय राजेश कुमार सिंह के सुपरवीजन में आरोपियो से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
जोरा
वार्ता
More News

पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

16 May 2026 | 12:05 AM

बारां, 15 मई (वार्ता) राजस्थान के बारां में पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित चार मूर्ति चौराहे पर जिला महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। .

see more..

किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

16 May 2026 | 12:04 AM

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत (संख्या-01) ने एक किशोरी का अपहरण करके उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त ऋषि उर्फ हरीश को किशोरी से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उस पर कुल एक लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। मामले के अनुसार हनुमानगढ़ टाऊन थाना क्षेत्र में मार्च 2021 में अभियुक्त ऋषि किशोरी का अपहरण करके ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता.

see more..

पोस्त और अफीम के दो तस्करों को 20 वर्ष और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा

16 May 2026 | 12:03 AM

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत ने पोस्त और अफीम की तस्करी के दो आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। .

see more..

कोटा के एमबीएस अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद बवाल

16 May 2026 | 12:01 AM

कोटा, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल एमबीएस अस्पताल में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। .

see more..

पचास लाख की नकदी लूटने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

15 May 2026 | 10:45 PM

चित्तौड़गढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिछले महीने बस से उतारकर एक यात्री से पचास लाख रुपये की नकदी लूटने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके नकदी बरामद की है।.

see more..