Tuesday, Mar 10 2026 | Time 18:08 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


शेखावत ने राजस्थान को 26 हजार करोड़ की सौगात देने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

जोधपुर, 22 मई (वार्ता ) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान को 26 हजार करोड़ की सौगात देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने बीकानेर में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर विकास को डबल इंजन की गति दी है।
श्री शेखावत ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि पिछले 11 वर्षों में राजस्थान के सड़क बुनियादी ढांचे में लगभग 70 हजार करोड़ का निवेश किया गया है। इस वर्ष राज्य में रेलवे विकास पर लगभग 10 हजार करोड़ खर्च होने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला रखी। सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी) और समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी) रेल लाइन विद्युतीकरण को जनता को समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए पुष्कर में एनएच-58 पर तीन वाहन अंडरपास के निर्माण तथा एनएच-11, एनएच-70 (जैसलमेर से म्याजलार) की सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की आधारशिला भी रखी गई है। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष मोदीजी ने राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए आज अनेक सौगातें दी हैं, जिससे जनजीवन में विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप सुधार आएगा।
जोरा
वार्ता
More News

जयपुर में गुरुवार को दांडी मार्च दिवस पर होगा शांति मार्च

10 Mar 2026 | 5:50 PM

जयपुर, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'दांडी मार्च' दिवस पर 12 मार्च को 'मौन शांति मार्च' निकाला जाएगा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग सम्मिलित होंगे।.

see more..

हत्या का इनामी कैदी फरार मामले में पांच गार्ड निलंबित

10 Mar 2026 | 5:45 PM

बारां, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान में बारां में मंगलवार को जिला राजकीय अस्पताल से एक कैदी के फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल सहित पांच गार्डों को निलंबित कर दिया गया है।.

see more..

बारां में इनामी कैदी जिला अस्पताल से फरार

10 Mar 2026 | 5:44 PM

बारां, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान में बारां जिला अस्पताल से मंगलवार को तड़के एक कैदी फरार हो गया। .

see more..

चित्तौड़गढ़ में पांच हजार से अधिक अफीम के अवैध पौधे और अफीम भी बरामद

10 Mar 2026 | 5:41 PM

चित्तौड़गढ़, 09 मार्च (वार्ता) राजस्थान में चितौड़गढ जिले में पुलिस ने एक खेत में छापा मारकर अफीम के 5317 पौधे बरामद किये हैं। .

see more..

बागडे की शीतला अष्टमी पर शुभकामनाएं

10 Mar 2026 | 5:40 PM

जयपुर, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शीतला अष्टमी (11 मार्च) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री बागडे ने शीतला माता से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति समृद्धि और आरोग्य प्रदान करने की कामना की है।
जोरा शोभित
वार्ता.

see more..