Tuesday, Jun 9 2026 | Time 02:45 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


डोडा-चूरा तस्करी के आरोपी को चार वर्ष की सजा

भीलवाड़ा 23 मई (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा में विशिष्ट न्यायाधीश ‌एनडीपीएस प्रकरण जगदीश प्रसाद शर्मा ने शुक्रवार को अफीम डोडा चूरा तस्करी के एक मामले में आरोपी को चार वर्ष की कठोर कैद की सजा सुनाई।
विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने बताया कि पारोली थाने में 29 जून 2019 को नाकाबंदी के दौरान आई कार को जब्त कर उसमें से 48 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया था। इस मामले में नारायण सिंह निवासी सारण का खेडा को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियान पक्ष की ओर से 10 गवाहों के बयान दर्ज करवाते हुए 69 दस्तावेज पेश कर नारायण सिंह पर लगे आरोप सिद्ध करवाये। मामले में ट्रायल पूरी होने पर न्यायालय ने आज आरोपी नारायण सिंह को चार साल की कठोर कैद और 40000 के जुर्माने से दंडित किया है।
सं.रामसिंह.श्रवण
वार्ता
More News

मैं न होता, तो गहलोत की राजनीति ही खत्म हो जानी थी-शेखावत

08 Jun 2026 | 10:14 PM

जयपुर 08 जून (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि "मैं न होता, तो उनकी राजनीति ही खत्म हो जानी थी।" .

see more..

भीलवाडा में रिहायशी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

08 Jun 2026 | 10:13 PM

भीलवाड़ा, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांडों के बाद सरकार के सख्त रुख का असर अब भीलवाड़ा में भी दिखाई देने लगा है। .

see more..

दिलावर ऑनलाइन माध्यम से 10 जून को करेंगे जन सुनवाई

08 Jun 2026 | 10:12 PM

बारां, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में जयपुर में पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर शासन सचिवालय स्थित मंत्री कार्यालय से 10 जून को राज्य की ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन माध्यम से जन सुनवाई करेंगे।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी ने सोमवार को बताया कि जिले में मध्याह्न 12 बजे पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कवाई में जन सुनवाई का ऑनलाइन कार्यक्रम होगा। जिसमें स्थानीय निवासियों की समस्याओं की सुनवाई कर मंत्री दिलावर द्वारा निस्तारण किया जाएगा।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..

शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए फिर चला पीला पंजा

08 Jun 2026 | 10:04 PM

अलवर, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर शहर में बढ़ते यातायात दबाव और लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सोमवार शाम को नगर निगम और नगर विकास न्यास (यूआईटी) के संयुक्त दल ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।.

see more..

आबकारी आयुक्त ने अनियमितता पर तीन कार्मिकों को किया निलंबित

08 Jun 2026 | 9:58 PM

उदयपुर, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सीकर में राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स (आरएसजीएसएम) के डिपो में अनियमितता के मामले में आरएसजीएसएम महाप्रबंधक जयपुर की रिपोर्ट पर तीन कार्मिकों को निलंबित किया है।
यह जानकारी आबकारी विभाग ने सोमवार को दी। कार्रवाई के तहत नवीन कुमार आबकारी निरीक्षक ग्रेड द्वितीय प्रभारी मदिरालय सीकर, नाहर सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदिरालय सीकर एवं दुर्गाप्रसाद गुर्जर सिपाही मदिरालय सीकर को निलंबित किया गया है।
निलंबन काल में इन कार्मिकों का मुख्यालय उदयपुर रहेगा।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..