Saturday, Jun 13 2026 | Time 21:39 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


संघर्ष विराम के 10 दिन बाद सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन, डेढ़ किग्रा हेरोइन बरामद

श्रीगंगानगर, 23 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के 10 दिन बाद राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ सेक्टर में शुक्रवार को सीमा पर तारबंदी के नजदीक एक पाकिस्तानी क्षतिग्रस्त ड्रोन और करीब डेढ़ किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि अनूपगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कैलाश और शेरपुरा सीमा चौकियों के मध्य चक 14-के में तारबंदी के समीप सुबह ड्रोन और एक पैकेट पड़े दिखाई दिये। सूचना मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस को दी गयी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी।
सूत्रों ने बताया कि ड्रोन और हेरोइन मिलने के बाद पुलिस, बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई और संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पैकेट में करीब डेढ़ किलोग्राम हेरोइन थी, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य सात करोड़ 50 लाख रुपये आंका गया है।
बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि हेरोइन पुलिस के सुपुर्द कर दी गयी, जबकि ड्रोन को जांच के लिए बीएसएफ की जोधपुर स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि ड्रोन और हेरोइन का पैकेट कई दिनों से उस स्थान पर पड़ा था। दो हफ्ते पहले भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले के बाद उत्पन्न तनाव के कारण श्रीगंगानगर जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गयी थी। पाकिस्तान की ओर से इस क्षेत्र में भी ड्रोन भेजे गये थे।
माना जा रहा है कि ये ड्रोन पाकिस्तानी तस्करों ने भेजे थे, जिनके नियंत्रण से बाहर होने के कारण ड्रोन भारतीय क्षेत्र में गिर गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

बारां मेंं पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान शुरू

13 Jun 2026 | 9:03 PM

बारां, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में बारां में भीषण गर्मी में आमजन को सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। .

see more..

मोटर साइकिल की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत

13 Jun 2026 | 8:55 PM

अलवर, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को अलवर-दिल्ली हाईवे पर मोटर साइकिल की टक्कर लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। .

see more..

आरसीए महिला चयन कमेटी का गठन

13 Jun 2026 | 8:25 PM

जयपुर 13 जून (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र के विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली राजस्थान टीम के संभावितों के चयन के लिए आरसीए महिला चयन कमेटी का गठन किया हैं। .

see more..

रेलवे स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच होगी

13 Jun 2026 | 8:24 PM

कोटा, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए देशभर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच करायी जायेगी। .

see more..

इंटक संगठन ने उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

13 Jun 2026 | 7:39 PM

हनुमानगढ़, 13 जून (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ में बिजली घर मजदूर यूनियन (इंटक) शाखा हनुमानगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रम आयुक्त देवेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर विद्युत विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों के साथ हो रहे शोषण से अवगत कराया।.

see more..