Thursday, May 14 2026 | Time 21:35 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


करीब 60 क्विंटल मादक पदार्थ किया गया नष्ट

चित्तौड़गढ़, 23 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के पुलिस थानों में तस्करों से जब्त करीब 60 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, गांजा, स्मैक एवं एमडीएमए को शुक्रवार को जलाकर नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के 24 पुलिस थानाें में दर्ज कुल 102 प्रकरणों में से 77 प्रकरणों में 58 क्विंटल 11 किग्रा 966 ग्राम डोडा चूरा, 15 प्रकरणों में एक क्विंटल 55 किग्रा 668 ग्राम गांजा, दो प्रकरणों में एक किलो 97 ग्राम 45 मिग्रा एमडीएमए, पांच प्रकरणों में 155 ग्राम 348 मिग्रा स्मैक और तीन प्रकरणों में 12 किलो 231 ग्राम अन्य मादक पदार्थ को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ की उपस्थिति में सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

एक राष्ट्र, एक चुनाव' की सोच की नींव भैरों सिंह शेखावत ने रखी: राजनाथ

14 May 2026 | 9:29 PM

जोधपुर, 14 मई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय राजनीति में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की सोच की नींव बहुत पहले पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत ने रखी थी और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह विचार राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना हुआ है।.

see more..

प्रसूताओं की मौत के वास्तविक कारणों की दृष्टिकोण से जांच होगी: खींवसर

14 May 2026 | 9:16 PM

कोटा, 14 मई (वार्ता) राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा है कि कोटा में प्रसूताओं की मौत एवं स्वास्थ्य बिगड़ने के मामलों में राज्य सरकार बेहद गंभीर है और पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं निष्पक्षता के साथ मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। .

see more..

अधिकारी सजगता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें-जैन

14 May 2026 | 8:47 PM

झुंझुनू, 14 मई (वार्ता) राजस्थान में झुंझुनू जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को सजगता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। .

see more..

परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को मिलने वाली रोडवेज की मुफ्त यात्रा के नियमों में बदलाव

14 May 2026 | 8:44 PM

भरतपुर, 14 मई (वार्ता) राजस्थान में सरकारी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को मिलने वाली रोडवेज की मुफ्त यात्रा सुविधा के नियमों में अब बदलाव किया गया है। .

see more..

दूषित खाद्य सामग्री के सेवन से 48 बच्चे बीमार

14 May 2026 | 8:33 PM

श्रीगंगानगर, 14 मई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के जैतसर कस्बे में वाटर पार्क में पिकनिक मनाने गये एक निजी स्कूल के बच्चे दूषित खाद्य सामग्री के सेवन से बीमार हो गये। .

see more..