Saturday, Jan 17 2026 | Time 22:42 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भारतीय सेना के सम्मान में जयपुर में मातृशक्ति ने निकाली सिंदूर शौर्य रैली

जयपुर, 23 मई (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय सेना के सम्मान में शुक्रवार को मातृशक्ति की ओर से सिंदूर शौर्य रैली निकाली और विधानसभा से अमर जवान ज्योति तक पैदल मार्च किया गया।
इसके बाद मातृशक्ति द्वारा एक शृंखला बनाई गई और हमले में बलिदान हुए नागरिकों एवं जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित प्रॉक्सी संगठनों द्वारा किए गए आतंकवादी हमले के विराेध में अपना आक्रोश प्रकट किया। रैली में महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर विंग कमांडर रेखा शेखावत ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस देश के नागरिक हैं जहां ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है। फिर वह पुलवामा हो या कारगिल। उन्होंने अपने सैन्य अनुभवों को साझा करते हुए भारतीय सेना की वीरता और समर्पण को नमन किया। रेखा शेखावत ने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्य भारतीय सेना में सेवारत रहे हैं। उन्होंने नारी शक्ति को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जहां हमारे समय में अवसर सीमित थे, आज की पीढ़ी के पास अनेक विकल्प उपलब्ध हैं।
शहीद स्मारक पर महिलाओं ने कहा कि यह स्थल ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर है। मातृशक्ति ने पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवादियों के विरुद्ध की गई भारतीय सेना की कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर सिंदूर उजाड़ा लेकिन हमारी सेना ने उन्हें घर में घुसकर मारा। हम सेना और देश के नेतृत्व पर गर्व करते हैं।
जोरा
वार्ता
More News

केबल के बंडल गिरने से मजदूर की मौत

17 Jan 2026 | 10:22 PM

भरतपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में मेडिकल कॉलेज के पास एक निर्माण कम्पनी के ठेकेदार के बाड़े में शनिवार को क्रेन ऑपरेटर की लापरवाही से हाइवा में लोड करते समय तार के बंडल के क्रेन से निकल कर मजदूर के ऊपर जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि बीके चौधरी नाम के ठेकेदार के बाड़े में मजदूर मनीष (35) को उसके साथी कन्हैया के मना करने पर भी जेसीबी ऑपरेटर ने उसे हाइवा में चढ़ने और केबल को दोनों तरफ से पकड़ने के लिए मजबूर किया। इसी बीच अचानक क्रेन से केबल का बंडल निकल गया जिसके नीचे मनीष दब गया। .

see more..

राष्ट्रमंडल देशों के चालीस देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

17 Jan 2026 | 10:18 PM

जयपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के लिए शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। .

see more..

जी राम जी के नाम पर मजदूरों के पेट पर लात मार रही केंद्र सरकार- इंदौरा

17 Jan 2026 | 9:53 PM

हनुमानगढ़, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा है कि 'जी-राम जी' के नाम पर केंंद्र सरकार मजदूरों के पेट पर लात मार रही है। .

see more..

अंजुमन सदर चुनाव, मन्नू पठान बने अध्यक्ष

17 Jan 2026 | 9:52 PM

बारां, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में बांरा के अंजुमन सदर पद के लिये हुए चुनाव में मोहम्मद शाहिद उर्फ मन्नू पठान ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज करते हुए अंजुमन की कमान अपने हाथों में ले ली है।.

see more..

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मिला उद्यमिता का प्रशिक्षण

17 Jan 2026 | 9:52 PM

कोटा, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में कोटा में उद्यान विभाग द्वारा राजीविका की महिलाओं के लिए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत 'एक जिला, एक उपज धनिया' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, बोरखेड़ा, में शनिवार को एक दिवसीय उद्यमिता विकास महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। .

see more..