Tuesday, Jul 14 2026 | Time 15:04 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


गंगनहर में पानी की अघोषित बंदी पर किसानों ने पुतले जलाकर जताया रोष

श्रीगंगानगर, 15 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में फसलों की बिजाई के महत्वपूर्ण समय में गंगनहर में तय हिस्से के स्थान पर मात्र 350 क्यूसेक पानी देने से आक्रोशित राजस्थान के किसानों ने रविवार को पंजाब में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर जिले में गंगनहर में पानी की मात्रा करीब नगण्य होने पर किसानों का प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब में हालात देखने गया तो उनमें आक्रोश फैल गया। पंजाब में आरडी 45 हैड पर पानी की मात्रा सिर्फ 350 क्यूसेक थी जबकि 2500 क्यूसेक होनी चाहिए थी। यह देखकर किसानों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रोषस्वरूप श्री नरेन्द्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वहीं पुतले जलाए।
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) में शामिल ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस), किसान आर्मी और किसान संघर्ष समिति श्रीगंगानगर के कई पदाधिकारी एवं जागरूक किसान सुबह पानी के हालात देखने के लिए पंजाब गए। इस प्रतिनिधि मंडल ने सबसे पहले पंजाब में हुसैनीवाल हैड पर पानी की स्थिति देखी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल हरविंदरसिंह गिल ने बताया कि जब वे आरडी 45 हैड पहुंचे तो वहां से गंगनहर में सिर्फ 350 क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा था। हैड पर गंगनहर के पानी की गेज 3.7 ही रह गई थी। इतना पानी तो राजस्थान-पंजाब सीमा पर स्थित खखां हैड पर पहुंचते-हंसते रास्ते में चोरी अथवा छिज्जत में चला जाता है।
उन्होंने बताया कि जून के लिए गंगनहर के भाखड़ा ब्यास प्रबंधन मंडल (बीबीएमबी) ने 2500 क्यूसेक पानी निर्धारित किया है। दूसरी ओर इसी हैड से पंजाब अपनी पूर्वी नहर में तीन हजार क्यूसेक पानी चला रहा था। इससे साफ हो गया कि पंजाब ने गंगनहर के लिए अघोषित पानी की बंदी कर दी है। पंजाब से पूरा पानी लेने में राजस्थान सरकार नाकाम साबित हो रही है। केंद्र सरकार भी इसमें दखल नहीं दे रही। इसलिए वहीं पर प्रधानमंत्री मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा के पुतले जलाए गए।
सं.सुनील.संजय
वार्ता
More News

बागडे से पाॅल मर्फी की मुलाकात

14 Jul 2026 | 2:14 PM

जयपुर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के उच्च-स्तरीय राजनयिक पॉल मर्फी ने मुलाकात की। .

see more..

बागडे ने मालू के निधन पर शोक व्यक्त किया

14 Jul 2026 | 1:40 PM

जयपुर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मंगलवार को वीणा कैसेट्स के संस्थापक केसरी चंद मालू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।.

see more..

वीणा म्यूजिक के संस्थापक केसरी चंद्र मालू का निधन

14 Jul 2026 | 1:39 PM

जयपुर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति और वीणा म्यूजिक (वीणा कैसेट्स) के संस्थापक केसरी चंद्र मालू का सोमवार देर रात यहां ह्रदयाघात से निधन हो गया। .

see more..

अलवर में युवक ने पिया तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

14 Jul 2026 | 1:21 PM

अलवर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में डेयरी गांव में सोमवार को युवक के तेजाब पीने का मामला सामने आया है। .

see more..

अलवर से देशभर में जा रहा ‘जहर’ 545 किलोग्राम दूषित पनीर जब्त

14 Jul 2026 | 1:18 PM

अलवर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 545 किलोग्राम दुर्गंधयुक्त और संदिग्ध सिंथेटिक पनीर बरामद किया गया।.

see more..