Tuesday, Apr 14 2026 | Time 20:13 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राज्य सरकार की उदासीनता के कारण श्रीगंगानगर के किसानों को नहीं मिल रहा सिंचाई पानी

श्रीगंगानगर, 17 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के विभिन्न किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार
की उदासीनता और नाकामी की वजह से ही फसलों की बिजाई के समय किसानों को पंजाब से पूरा पानी नहीं मिल रहा है।
स्थानीय गुरुद्वारा सिंहसभा में मंगलवार को ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) के प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह राजू ने पत्रकारों से कहा कि किसानों को पूरा पानी दिये जाने की मांग को लेकर किसान संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जयपुर रवाना हुआ है, जो बुधवार को सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, मुख्य सिंचाई सचिव अभय कुमार और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता (सामान्य) अमरजीत मेहरडा से मुलाकात करेगा।
उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के बाद भी अगर सिंचाई पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं उपलब्ध करवाया गया, तो फिर आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा। पंजाब जाने वाले मार्गों पर ही रास्ते जाम नहीं किये जायेंगे, बल्कि रेलगाड़ियां भी रोक दी जायेंगी।
किसान नेताओं ने बताया कि पंजाब में गंगनहर को पानी मुहैया कराने वाली फिरोजपुर फीडर नहर की हालत बहुत ही खस्ता है। यह नहर अपनी क्षमता के अनुसार पूरा पानी नहीं ले रही। इस नहर के नवनिर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनकर तैयार है, लेकिन इसका कार्य शुरू नहीं हो रहा। इस समय गंगनहर के लिए आरडी 45-हैड पर जितना पानी उपलब्ध हो रहा है, वह करीब सारा इसी हैड से निकलने वाली पूर्वी नहर के जरिए पंजाब सरकार अपने किसानों को दे रही है, क्योंकि वहां पर धान की रोपाई का काम चल रहा है।
किसान नेताओं ने बताया कि इस हैड से गंगनहर को 2500 क्यूसेक पानी देने का जून का हिस्सा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन मंडल (बीबीएमबी) ने निर्धारित किया है, लेकिन करीब 600 सौ क्यूसेक पानी ही दिया जा रहा है, जो राजस्थान सीमा पर पहुंचते पहुंचते चोरी और रिसाव की वजह से नगण्य रह जाता है। किसान नेताओं ने बताया कि पंजाब में इसका विकल्प हुसैनीवाला हैड से पुरानी बीकानेर नहर से पानी आरडी 45-हैड लाकर गंगनहर को देने का है, लेकिन इस रास्ते से भी जो पानी आरडी 45 पर आ रहा है, वह पंजाब अपने किसानों को दे रहा है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

झुंझुनू में सड़क हादसे तीन दोस्तों की मौत

14 Apr 2026 | 7:42 PM

झुंझुनू, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में झुंझुनू जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक कार के खेत में गिरने से तीन युवकों की मौत हाे गयी और एक युवक घायल हो गया।.

see more..

190 पेटी अवैध शराब बरामद

14 Apr 2026 | 6:51 PM

अलवर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में कोटपूतली–बहरोड़ जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे भारी मात्रा में देसी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है। .

see more..

बाहरां के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वय एपीओ

14 Apr 2026 | 6:49 PM

बारां, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बारां में राज्य सरकार शिक्षा (ग्रुप-2) विभाग ने बारां जिले के अतिरिक्त
जिला परियोजना समन्वयक हरिशचन्द्र प्रजापति को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ)
में रख दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते यह कार्रवाई की गयी है। आदेश के अनुसार, अगली नियुक्ति तक उनका मुख्यालय कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा रहेगा। यह आदेश राज्यपाल की आज्ञा से जारी किया गया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

14 Apr 2026 | 6:46 PM

भरतपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जीआरपी सूत्रों ने बताया कि युवक ट्रेन से उतर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के नीचे आ गया।
मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

चिकित्सक की गिरफ्तारी के विरोध में बंद रहे अलवर के निजी अस्पताल

14 Apr 2026 | 6:44 PM

अलवर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के अलवर में एक चिकित्सक की गिरफ्तारी के विरोध में निजी अस्पतालों .

see more..