Sunday, Jan 18 2026 | Time 13:04 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान की निवेश आधारित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय साझेदारी को मिलेगी नई गति-भजनलाल

जयपुर, 17 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की अहम भूमिका बताते हुए कहा है कि इसी कड़ी में जयपुर में आगामी 11 एवं 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025 प्रदेश की राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निवेश साझेदारी को और मजबूत करेगा।
श्री शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025 की कार्ययोजना के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हुए राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के आयोजन ने निवेश के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ और राजस्थान प्रमुख निवेश केन्द्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के दौरान हुए एमओयू की क्रियान्विति से प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक परिदृश्य में आए बदलावों के बारे में निवेशकों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कान्क्लेव में सिटी टू सिटी, स्टेट टू स्टेट और इन्डस्ट्री टू इन्डस्ट्री के आधार पर राजस्थान एवं अन्य राज्यों तथा देशों के मध्य निवेश साझेदारी विकसित की जाए, जिससे प्रदेश के विकास को नए आयाम मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्क्लेव निवेश की नई संभावनाओं के अवसर तलाशने और उन पर कार्य करने की विशेष रणनीति के तहत मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान निवेश योग्य परियोजनाओं की रूपरेखा पर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव का प्रमुख लक्ष्य राइजिंग राजस्थान समिट के तहत हस्ताक्षरित हुए एमओयू की प्रगति का विवरण पेश करने के साथ ही वर्ष 2026 के प्रस्तावित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर हमारे विजन को प्रस्तुत करना है।
श्री शर्मा ने अधिकारियों को कॉन्क्लेव की तैयारी के संबंध में समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के मध्य पारस्परिक समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारी की समन्वयक के रूप में नियुक्ति की जाए। साथ ही उन्होंने राइजिंग राजस्थान समिट के तहत हस्ताक्षरित एमओयू की नवंबर 2025 तक प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग के कार्यां की विस्तृत रिपोर्ट विभागवार तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉन्क्लेव से पूर्व राज्य सरकार राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय रनअप कार्यक्रमों के साथ ही थीमेटिक विभागीय कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगी। उन्होंने राइजिंग राजस्थान समिट-2024 के तहत हुए एमओयू के निवेशकों की भी विभागवार बैठक आयोजित कर उनसे फीडबैक लेने के विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खनिज संपदा के संबंध में भी एक विशेष सेमीनार आयोजित की जाए।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मजदूर, महिला, युवा एवं किसान के कल्याण के लिए समर्पित है, इसलिए इस कॉन्क्लेव में इन वर्गों पर आधारित विशेष सत्र भी आयोजित किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दो दिवसीय पार्टनरशिप कॉन्क्लेव में पैनल डिस्कशन, राउण्ड टेबल और फायरसाइट चैट के साथ ही, एंकर इन्वेस्टर्स सम्मेलनों का आयोजन प्रस्तावित है।
जोरा
वार्ता
More News

चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

17 Jan 2026 | 11:29 PM

भरतपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक घरों से लाखों की नकदी एवं आभूषणों की चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करके उससे चोरी की करीब पौने तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। .

see more..

कोटा में पकड़ा गया फर्जी सेना अधिकारी

17 Jan 2026 | 11:28 PM

कोटा, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेना के एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहगीरों को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

17 Jan 2026 | 11:27 PM

श्रीगंगानगर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। .

see more..

शटर काटकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

17 Jan 2026 | 10:43 PM

अलवर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में कोटपुतली बहरोड जिले के नीमराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय 'शटर-कटर' गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

भारत की सुरक्षा के बड़े खतरे जनसंख्या विस्फोट और भ्रष्टाचार-उपाध्याय

17 Jan 2026 | 10:23 PM

चित्तौड़गढ़, 17 जनवरी (वार्ता) प्रख्यात राष्ट्रवादी चिंतक अश्विनी उपाध्याय ने कहा है कि भारत की सुरक्षा में भ्रष्टाचार और जनसंख्या विस्फोट है और इस पर नियंत्रण के लिए बुद्धिजीवियों को आवाज उठानी चाहिए।.

see more..