Friday, Jan 23 2026 | Time 03:58 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सटीक जानकारी करनी चाहिए साझा-राठौड़

जयपुर, 17 जून (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सटीक और तथ्यात्मक जानकारी हम सभी को साझा करनी चाहिए।
श्री राठौड़ मंगलवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डेढ़ साल में जो कार्य किए हैं, उन्हें आंकड़ों के साथ जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। मोदी सरकार की योजनाओं को सही तरीके से प्रस्तुत करना आवश्यक है ताकि जनता को उनके लाभ का सही ज्ञान हो सके।
उन्होंने कहा कि हम सभी को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया और अन्य माध्यमों का प्रभावी उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों को टीवी डिबेट्स के माध्यम से आमजन तक पहुंचाए। उन्होंने जनता के सरोकारों के लिए क्या कार्य किए जा सकते हैं, इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता एवं पैनेलिस्टों से सुझाव मांगे।
बैठक में भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा​ कि श्री राठौड़ के दिशा—निर्देशन में हम सभी मीडिया साथियों को संगठनात्मक नीतियों की अक्षरश पालान करते हुए डिबेट में पूरी तैयारी के साथ पार्टी का पक्ष रखना है एवं अपने आप को समसामयिक विषयों के साथ राजनीतिक, सरकार के लोककल्याणकारी कार्यों के बारे में पूर्ण जानकारी रखनी चाहिए।
जोराब
वार्ता
More News

भीलवाड़ा में लापता व्यक्ति का शव मिला

22 Jan 2026 | 11:40 PM

भीलवाड़ा, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र में कुम्हारिया गांव में गुरुवार को तेरह दिन से लापता एक व्यक्ति का शव उसके खेत में पेड़ से लटका मिला। .

see more..

भीलवाड़ा में विद्यार्थियों के पथ संचलन में अनुशासन का नजारा

22 Jan 2026 | 11:36 PM

भीलवाड़ा, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को विद्या भारती द्वारा आयोजित विराट पथ संचलन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने शहर को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। .

see more..

भजनलाल ने किसानों को 17 करोड़ की राशि का किया हस्तांतरण

22 Jan 2026 | 11:33 PM

बारां, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सिरोही जिले से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बारां जिले के किसानों को पांचवी किस्त की राशि का हस्तांतरण किया। कार्यक्रम का जिला मुख्यालय, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लाइव प्रसारण किया गया। .

see more..

चित्तौड़गढ़ में नशे की फैक्ट्री संचालकों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

22 Jan 2026 | 11:29 PM

चित्तौड़गढ़, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में पकड़ी गई नशे की फैक्ट्री संचालित करने के मामले में वांछित तीन आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि गत 17 जनवरी को जीवा नायकों का खेड़ा से पकड़े गये एमडीएमए पाउडर के मामले में फरार आरोपियों जगदीश बंजारा, राहुल बंजारा और अशोक बंजारा की गिरफ्तारी के लिये गुरुवार को आदेश जारी करके 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..

अभियोजन स्वीकृति, 17-ए, अनिवार्य सेवानिवृत्ति एवं विभागीय जांच के 24 प्रकरण किए निस्तारित

22 Jan 2026 | 11:18 PM

जयपुर, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभियोजन स्वीकृति, 17-ए, अनिवार्य सेवानिवृत्ति एवं विभागीय जांच के 24 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए दोषी कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की है। .

see more..