Wednesday, Feb 11 2026 | Time 14:05 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल ने जैसलमेर के गडीसर में पूजा-अर्चना कर वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान का किया समापन

जैसलमेर, 20 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेशभर में गत पांच जून से आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जैसलमेर में प्राचीन गडीसर झील का पूजन एवं गंगा आरती कर शुक्रवार को अभियान का समापन किया।
श्री शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की और गडीसर झील का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान झील के तट पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने सामूहिक गंगा आरती में शामिल होकर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई।
उल्लेखनीय है कि जलस्रोतों को सहेजने एवं संवारने के उद्देश्य के साथ विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के अनूठे संयोग के अवसर पर प्रदेशभर में ‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरूआत की गई थी। पांच से 20 जून तक इस अभियान के तहत जल स्रोतों पर पूजन एवं साफ-सफाई, जल संचय संरचनाओं के निर्माण, पूर्ण कार्यों का अवलोकन-लोकार्पण एवं श्रमदान की गतिविधियां व्यापक स्तर पर संचालित की गई। इसी तरह जनजागरूकता के लिए ग्राम सभाएं, प्रभात फेरी, कलश यात्रा एवं चौपाल भी आयोजित की गईं। इसके अलावा मीडिया कॉन्फ्रेंस एवं भ्रमण कार्यक्रम सेमिनार आयोजित किए गए।
जोरा
वार्ता
More News

कार के ट्रेलर से टकराने से पांच लोगों की मौत, एक घायल

11 Feb 2026 | 12:40 PM

दौसा, 11 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर एक कार के ट्रेलर से टकराने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और एक युवक घायल हो गया। .

see more..

बीकानेर में सीमा पर दो किलो हेरोइन बरामद

11 Feb 2026 | 11:56 AM

बीकानेर, 11 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर जिले के खाजूवाला सीमा क्षेत्र में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गयी दो किलो हेरोइन बरामद की है।.

see more..

श्रीगंगानगर में सड़क दुर्घटना में महिला थाना प्रभारी की मौत

11 Feb 2026 | 10:31 AM

श्रीगंगानगर, 11 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को महिला थाना प्रभारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।.

see more..

फरवरी में पांच जिलों में आयोजित होंगे जिला स्तरीय पशु मेले-कुमावत

10 Feb 2026 | 10:24 PM

जयपुर, 10 फरवरी (वार्ता) राजस्थान सरकार के बजट वर्ष-2024-25 की घोषणा की क्रियान्विति में पशुपालन विभाग की ओर से प्रदेश के समस्त जिलों में चरणबद्ध रूप् से पशु मेलों का आयोजन किया जा रहा है और इस महीने फरवरी में पांच जिलों पाली, जालौर, उदयपुर, जैसलमेर एवं सिरोही में जिला स्तरीय पशु मेले आयोजित किये जायेंगे। .

see more..

उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी वन्दे भारत ट्रेन को मिली स्वीकृति

10 Feb 2026 | 10:13 PM

जयपुर 10 फरवरी (वार्ता) यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन को स्वीकृति प्रदान की गई है। .

see more..