Monday, May 11 2026 | Time 17:18 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


सीआरपीएफ का एसआई दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

अलवर, 22 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप निरीक्षक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि उप निरीक्षक विजय सिंह मीणा (32) दुष्कर्म के आरोप में वांछित था। उसके खिलाफ मार्च में एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था कि उसने जान पहचान बढ़ाकर उससे दुष्कर्म किया और बाद में उसके फाेटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुराचार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किये लेकिन वह बचता रहा। बाद में न्यायालय ने उसे फरार घोषित करके खिलाफ वारंट जारी किया।
पुलिस ने बताया कई स्थानों पर दबिश देने के बाद आखिरकार विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ जारी है।
सं.सुनील.संजय
वार्ता
More News

मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक चेतना को मिली नयी ऊर्जा: भजनलाल

11 May 2026 | 5:06 PM

जयपुर, 11 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ मंदिर को भारत की सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और अटूट आस्था का प्रतीक बताते हुए युवाओं का आह्वान किया है कि उन्हें भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाकर सशक्त और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। .

see more..

पश्चिमी राजस्थान के दस जिले प्रभावित हो रहे हैं जहरीले पानी से

11 May 2026 | 4:20 PM

श्रीगंगानगर, 11 मई (वार्ता) पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि नहरों में जहरीला काला पानी आ रहा है जिससे पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लोग कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं।.

see more..

पुलिस कार्रवाई से नाराज तीन महिलायें पानी की टंकी पर चढ़ीं

11 May 2026 | 4:20 PM

भरतपुर, 11 मई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट तीन महिलायें सोमवार को पानी की टंकी पर चढ़ गयीं। .

see more..

देवनानी का पदोन्नत विधानसभा कर्मियों ने जताया आभार

11 May 2026 | 3:47 PM

जयपुर, 11 मई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सोमवार को यहां विधानसभा में पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आभार जताया। .

see more..

देवनानी मंगलवार को जायेंगे मुंबई

11 May 2026 | 3:38 PM

जयपुर, 11 मई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को मुंबई दौरे पर जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री देवनानी मुम्बई में बांद्रा वेस्ट स्थित बाल गंधर्व (रंग मंदिर) में आयोजित विश्व सिंधी हिंदू फाउण्डेशन ऑफ एसोसिएशन सदस्यों की कोर कमेटी और सामान्य परिषद की बैठक में भाग लेंगे। .

see more..