Wednesday, Apr 22 2026 | Time 16:28 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पांच क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़, 06 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टाऊन थाना क्षेत्र में जिला पुलिस ने एक कंटेनर से पांच क्विंटल डाेडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों काे गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने रविवार को बताया कि इसकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस वे पर पुलिस दल ने नाकाबंदी के दौरान बीकानेर से हनुमानगढ़ की ओर आ रहे एक कंटेनर को रोका और कंटेनर की तलाशी ली तो गुप्त केबिन में छिपाए गए पांच क्विंटल डोडा पोस्त के कट्टे बरामद हुए।
श्री हरिशंकर ने बताया कि गुप्त केबिन के ऊपर सब्जी की खाली कैरेट रखी गई थीं ताकि डोडा पोस्त को छिपाया जा सके। उन्होंने बताया कि अमनदीपकुमार (34) और जगराजसिंह (46) को गिरफ्तार किया गया है।
सुनील.अभय
वार्ता
More News

पिकअप की चपेट में आने से अधेड़ घायल

22 Apr 2026 | 3:04 PM

भरतपुर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में बुधवार को नयी सब्जी मंडी क्षेत्र में एक अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोकेश सैनी अपने बहनोई के साथ शादी समारोह के लिए सब्जी खरीदने मंडी आया था। सब्जी खरीदने के बाद गाड़ी स्टार्ट करते ही अचानक उसका पैर एक्सीलेटर पर दबा रह गया], जिसकी वजह से बेकाबू पिकअप तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सामने खड़े वाहनों को टक्कर मारती हुई पेड़ से जा टकराई।.

see more..

मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म

22 Apr 2026 | 3:02 PM

भीलवाड़ा, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। .

see more..

राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए होना चाहिए कौशल शिक्षा का उपयोग: बागडे

22 Apr 2026 | 3:00 PM

जयपुर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि कौशल शिक्षा का उपयोग राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए होना चाहिए। .

see more..

मकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान

22 Apr 2026 | 2:54 PM

भरतपुर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में अशोक विहार कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक बंद मकान में आग लग गयी, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। .

see more..

अलवर में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, पंप हाउस पर ताला जड़कर धरने पर बैठे लोग

22 Apr 2026 | 2:51 PM

अलवर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी का संकट गहराने .

see more..