Monday, Mar 16 2026 | Time 14:28 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


जोधपुर से सोना चांदी लेकर फरार हुए दो कारीगर गिरफ्तार

जोधपुर 06 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में जोधपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब तीन महीने पहले करोड़ों रुपये का सोना, चांदी और नकदी लेकर फरार हुए बंगाल के दो कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि सात अप्रैल को प्रकाश सोनी सहित 13 व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एनएस ज्वैलर्स, घोड़ों का चौक के मालिक शेख समीम बादशाह और उसका जुड़वां भाई शेख नसीम बादशाह जो पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी हैं लोगों का 80 तोला सोना, सवा नौ किलो चांदी और 28 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस के विभिन्न दलों को उनकी तलाश में पश्चिम बंगाल भेजा गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पांच जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी भाई न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को दस्तयाब कर लिया। विस्तृत पूछताछ में उन्होंने कई लोगों से सोना और रुपयों का लेनदेन बकाया होने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार किए गए आरोपी भाई शेख समीम बादशाह (25) और शेख नसीम बादशाह पुत्र शेख अनवर हुसैन (25) पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के घोल ताजपुर के निवासी हैं और जोधपुर में एनएस ज्वैलर्स, गंगा सदन, घोड़ों का चौक पर काम करते थे।
उन्होंने बताया कि इन अभियुक्तों का वारदात का तरीका बेहद शातिर था। वे कम खर्चे पर काम करने का झांसा देकर दुकानदारों और ग्राहकों का विश्वास जीतते थे और फिर अग्रिम सोना, चांदी एवं रुपये लेकर फरार हो जाते थे। रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक सप्ताह की पुलिस हिरासत में लिया गया है।
सुनील , जांगिड़
वार्ता
More News

कलयुगी पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

16 Mar 2026 | 1:21 PM

हनुमानगढ़, 16 मार्च (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के खुईयां थाना क्षेत्र में कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

ट्रक से 10 किलो से अधिक अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

16 Mar 2026 | 12:50 PM

श्रीगंगानगर, 16 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में सोमवार को भारतमाला एक्सप्रेस राजमार्ग पर पुलिस ने एक ट्रक से 10 किलो अफीम बरामद करके चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया।.

see more..

भीलवाड़ा में बदमाशों ने घरों पर बरसाये पत्थर, क्षेत्र में खौफ व्याप्त

16 Mar 2026 | 11:42 AM

भीलवाड़ा, 16 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने 10 से अधिक घरों को निशाना बनाते हुए भारी पथराव किया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। .

see more..

साइबर ठग पकड़ने गई पुलिस पर हमला, एएसआई घायल

16 Mar 2026 | 11:40 AM

अलवर, 16 मार्च (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को साइबर ठगी के वांछित आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला करके एक एएसआई को बंधक बनाकर उससे मारपीट करने के मामले में 25 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

एफसीआई एवं अन्य निजी एजेंसियों को लेकर व्यापारी दो गुटों में बंटे, मजदूरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

15 Mar 2026 | 11:22 PM

हनुमानगढ़, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान में आगामी गेहूं खरीद सीजन को लेकर हनुमानगढ़ जिले की मंडियों में घमासान शुरू हो गया है।.

see more..