Saturday, Jan 17 2026 | Time 22:34 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा अंत्योदय संबल पखवाड़ा-भजनलाल

कोटा 07 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर साबित हो रहा है और इसके तहत गांवों में किए जा रहे कार्य विकसित भारत-विकसित राजस्थान का संकल्प साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
श्री शर्मा सोमवार को कोटा के सांगोद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर और सुपोषित मां अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में चार जातियां- किसान, युवा, महिला एवं मजदूर बताई हैं। उनकी मंशा के अनुरूप राज्य सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े की पहल की है जिसके तहत गत 24 जून से नौ जुलाई तक ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से व्यापक कार्य कर इन वर्गाें को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में सीमाज्ञान, रास्तों के प्रकरणों का समाधान, बिजली के झूलते तारों को कसने का कार्य, पशुओं के टीकाकरण जैसे विभिन्न कार्य हाथ में लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए पंडित दीनदयाल गरीबी मुक्त गांव योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को बीपीएल श्रेणी से बाहर निकाला जाएगा। इसमें पांच हजार गांवों का सर्वे हो चुका है। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार देने और किसान कल्याण के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डेढ़ वर्ष के अल्प कार्यकाल में हमने 69 हजार पदों पर नियुक्तियां दी है और लगभग एक लाख 88 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है वहीं हम किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर दृढ़ता के साथ कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में 22 जिलों में हम दिन में बिजली उपलब्ध भी करवा रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास तेजी से कर रही है। महिला कल्याण को प्रमुख प्राथमिकता देते हुए नीतियों एवं योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। हमने 14 लाख महिलाओं को लखपति दीदी योजना के तहत प्रशिक्षण दिया है और लगभग 5 लाख 60 हजार महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि 1 लाख बालिकाओं को लाडो प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित करते हुए 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली 10 लाख बालिकाओं को साईकिल भी वितरित की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवा रही है। हमने कोटा जिले के विकास के लिए 3 हजार 30 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है।
मुख्यमंत्री ने दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपने डेढ़ साल के अल्प कार्यकाल में पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल के कार्यकाल से अधिक काम किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 26.24 करोड रुपए की लागत से परवन नदी पर बने हाई लेवल ब्रिज तथा 45 करोड रुपए की लागत से कालीसिंध नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। समग्र शिक्षा अभियान के तहत ग्राम कनवास में 41.87 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने सांगोद में 16.69 करोड रुपए की लागत से डलने वाली सीवरेज लाइन और ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास भी किया।
जोरा
वार्ता
More News

केबल के बंडल गिरने से मजदूर की मौत

17 Jan 2026 | 10:22 PM

भरतपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में मेडिकल कॉलेज के पास एक निर्माण कम्पनी के ठेकेदार के बाड़े में शनिवार को क्रेन ऑपरेटर की लापरवाही से हाइवा में लोड करते समय तार के बंडल के क्रेन से निकल कर मजदूर के ऊपर जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि बीके चौधरी नाम के ठेकेदार के बाड़े में मजदूर मनीष (35) को उसके साथी कन्हैया के मना करने पर भी जेसीबी ऑपरेटर ने उसे हाइवा में चढ़ने और केबल को दोनों तरफ से पकड़ने के लिए मजबूर किया। इसी बीच अचानक क्रेन से केबल का बंडल निकल गया जिसके नीचे मनीष दब गया। .

see more..

राष्ट्रमंडल देशों के चालीस देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

17 Jan 2026 | 10:18 PM

जयपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के लिए शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। .

see more..

जी राम जी के नाम पर मजदूरों के पेट पर लात मार रही केंद्र सरकार- इंदौरा

17 Jan 2026 | 9:53 PM

हनुमानगढ़, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा है कि 'जी-राम जी' के नाम पर केंंद्र सरकार मजदूरों के पेट पर लात मार रही है। .

see more..

अंजुमन सदर चुनाव, मन्नू पठान बने अध्यक्ष

17 Jan 2026 | 9:52 PM

बारां, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में बांरा के अंजुमन सदर पद के लिये हुए चुनाव में मोहम्मद शाहिद उर्फ मन्नू पठान ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज करते हुए अंजुमन की कमान अपने हाथों में ले ली है।.

see more..

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मिला उद्यमिता का प्रशिक्षण

17 Jan 2026 | 9:52 PM

कोटा, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में कोटा में उद्यान विभाग द्वारा राजीविका की महिलाओं के लिए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत 'एक जिला, एक उपज धनिया' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, बोरखेड़ा, में शनिवार को एक दिवसीय उद्यमिता विकास महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। .

see more..