Thursday, Jan 15 2026 | Time 01:54 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बिरला ने कोटा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वन महोत्सव का शुभारम्भ किया

कोटा, 07 जुलाई (वार्ता ) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कोटा में रावतभाटा रोड पर मुकुंदरा अभ्यारण्य क्षेत्र में ‘वन महोत्सव’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री बिरला ने सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए प्रकृति के प्रहरी के रुप में सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोटा एक जीवंत और जागरूक शहर है जिसने हर संकट और आपदा के समय एकजुट होकर अनुकरणीय सामर्थ्य दिखाया है। अब समय है कि हम सभी मिलकर कोटा को सबसे स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा शहर बनाने का जनआंदोलन खड़ा करें। यह कार्य केवल सरकार या कोई संस्था नहीं कर सकती। हमें जिद और जुनून से एक ऐसा आंदोलन खड़ा करना है, जिसमें हर वर्ग की सहभागिता हो और हर व्यक्ति एक-एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाएंगे तो हम बड़ा बदलाव ला सकेंगे।
श्री बिरला ने कहा कोटा का वायु प्रदूषण सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ रहा है, जो चिंताजनक है। यदि हमें इस चुनौती से लड़ना है और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना है, तो यह हमारी सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम प्रकृति की रक्षा करें। हमारी संस्कृति में हम प्रकृति की पूजा करते हैं, राजस्थान वह भूमि है जिसने वृक्षों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। आज बलिदान की आवश्यकता नहीं है, आवश्यकता है संकल्प की सिर्फ एक जिद कि हम पेड़ लगाएंगे, उन्हें संरक्षित करेंगे और कोटा को हराभरा बनाएंगे।
उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें, और हर विद्यार्थी जिस पेड़ को लगाए, उसकी देखभाल करे, उसे ट्रैक करे और परिजनों के साथ साझा करे। इससे पर्यावरण-संरक्षण की एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को पर्यावरण अनुरूप जीवनशैलीष् और एक पेड़ मां के नाम अभियान से एक संदेश दिया है। जिस प्रकार हमारी माताएं हमें संस्कार और सुरक्षा देती हैं, उसी प्रकार धरती मां भी हमारा पालन करती है। एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाकर प्रकृति को समर्पित करना सबसे बड़ा पुण्य है।
जोरा
वार्ता
More News

मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

14 Jan 2026 | 10:41 PM

बारां, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थ बेचने वाले संगठित गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। .

see more..

दिया कुमारी की मौजूदगी में पतंग उत्सव के दूसरे चरण में हुई भव्य आतिशबाजी

14 Jan 2026 | 10:41 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित पंतग उत्सव के दूसरे चरण में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में भव्य आतिशबाजी से गुलाबी नगर का परकोटा आतिशबाजी की रंगीन रौशनी में नहा गया। .

see more..

भजनलाल आर्मी डे परेड में होंगे शामिल

14 Jan 2026 | 10:06 PM

जयपुर, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में जगतपुरा के महल रोड पर गुरुवार को होने वाली 'सेना दिवस परेड' में शामिल होंगे।
श्री शर्मा सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'शौर्य संध्या' कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 78वें सेना दिवस पर आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भारतीय सेना द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
जोरा अशोक
वार्ता.

see more..

जयपुर में गुरुवार को होगा ऐतिहासिक 78वीं सेना दिवस परेड का भव्य आयोजन

14 Jan 2026 | 10:01 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को 78वींसेना दिवस परेड का भव्य आयोजन होगा जहां अनुशासन, सटीकता और सैन्य वैभव के अद्भुत संगम के साथ सैन्य उत्कृष्टता, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव का भव्य एवं भावनात्मक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।.

see more..

मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, राष्ट्र की अनमोल पूंजी-शेखावत

14 Jan 2026 | 9:57 PM

जोधपुर, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र की अनमोल पूंजी बताते हुए कहा है कि राष्ट्र केवल सीमाओं या संविधान से नहीं, बल्कि उस राष्ट्रीय चेतना से बनता है, जिसे एक सैनिक अपने हृदय में धारण करता है। .

see more..