Tuesday, May 12 2026 | Time 18:14 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


जयपुर में कमाण्डेण्ट एवं कम्पनी कमाण्डर रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर 07 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र के कम्पनी कमांडर और कमांडेंट को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर (द्वितीय) इकाई को शिकायत मिली कि परिवादी को निलम्बन से बहाल करने एवं ड्यूटी पर लगाने की एवज में गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर के कमाण्डेंट नवनीत जोशी (47) कम्पनी कमाण्डर चन्द्रपाल सिंह (58) के साथ मिलीभगत करके दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग करके परेशान कर रहा है।
उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान वह 25-25 हज़ार रुपये की आठ किश्तों के रूप में रिश्वत लेना तय हो गया। इस पर ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर पहली किश्त के रूप में परिवादी से 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सुनील , जांगिड़
वार्ता
More News

अलवर में प्रशासनिक बैठक में जिला प्रमुख को कुर्सी नहीं देने के मामले ने तूल पकड़ा

12 May 2026 | 5:32 PM

अलवर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में गत 10 मई को अलवर के मिनी सचिवालय में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रशासनिक बैठक में अलवर के जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर को बैठने की कुर्सी नहीं देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। .

see more..

स्मैक रखने के दोषी को दो वर्ष का कठोर कारावास

12 May 2026 | 5:24 PM

श्रीगंगानगर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम न्यायालय ने स्मैक रखने के आरोपी को मंगलवार को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश अजयकुमार भोजक ने अभियुक्त ओम प्रकाश विश्नोई (38) को स्मैक रखने का दोषी मानते हुए उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 21 जून 2017 को अभियुक्त ओम प्रकाश विश्नोई से 60 ग्राम स्मैक बरामद की थी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

गायत्री राठौड़ ने कोटा में जेके लोन एवं एमबीएस अस्पताल का किया निरीक्षण

12 May 2026 | 5:16 PM

कोटा, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने मंगलवार को कोटा में जेके लोन अस्पताल एवं एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं तथा उपचार प्रणाली की समीक्षा की और कहा कि चिकित्सा सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। .

see more..

नहर में गिरे युवक को बचाने के प्रयास में गयी जान

12 May 2026 | 4:19 PM

श्रीगंगानगर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में चूनावढ़ थाना क्षेत्र में चक 22-एमएल के पास गंगनहर की मुख्य शाखा में गिरे एक युवक को बचाने के प्रयास में एक युवक की जान चली गयी।.

see more..

बागडे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

12 May 2026 | 4:18 PM

सीकर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। .

see more..