Friday, Jan 23 2026 | Time 04:04 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


देवनानी ने खर्रा को जन्म दिन पर दी शुभकामनाएं

जयपुर, 08 जुलाई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा को जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने श्री खर्रा के निवास स्थान पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्री खर्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सतत सफलता के लिए ईश्वर से मंगलकामना की।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि श्री खर्रा की जनसेवा, कार्यकुशलता और संवेदनशील नेतृत्व क्षमता से राजस्थान को नगरीय विकास के क्षेत्र में नए आयाम मिल रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री खर्रा राज्य के नागरिकों के कल्याण के लिए ऐसे ही समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे।
जोरा
वार्ता
More News

भीलवाड़ा में लापता व्यक्ति का शव मिला

22 Jan 2026 | 11:40 PM

भीलवाड़ा, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र में कुम्हारिया गांव में गुरुवार को तेरह दिन से लापता एक व्यक्ति का शव उसके खेत में पेड़ से लटका मिला। .

see more..

भीलवाड़ा में विद्यार्थियों के पथ संचलन में अनुशासन का नजारा

22 Jan 2026 | 11:36 PM

भीलवाड़ा, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को विद्या भारती द्वारा आयोजित विराट पथ संचलन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने शहर को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। .

see more..

भजनलाल ने किसानों को 17 करोड़ की राशि का किया हस्तांतरण

22 Jan 2026 | 11:33 PM

बारां, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सिरोही जिले से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बारां जिले के किसानों को पांचवी किस्त की राशि का हस्तांतरण किया। कार्यक्रम का जिला मुख्यालय, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लाइव प्रसारण किया गया। .

see more..

चित्तौड़गढ़ में नशे की फैक्ट्री संचालकों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

22 Jan 2026 | 11:29 PM

चित्तौड़गढ़, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में पकड़ी गई नशे की फैक्ट्री संचालित करने के मामले में वांछित तीन आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि गत 17 जनवरी को जीवा नायकों का खेड़ा से पकड़े गये एमडीएमए पाउडर के मामले में फरार आरोपियों जगदीश बंजारा, राहुल बंजारा और अशोक बंजारा की गिरफ्तारी के लिये गुरुवार को आदेश जारी करके 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..

अभियोजन स्वीकृति, 17-ए, अनिवार्य सेवानिवृत्ति एवं विभागीय जांच के 24 प्रकरण किए निस्तारित

22 Jan 2026 | 11:18 PM

जयपुर, 22 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभियोजन स्वीकृति, 17-ए, अनिवार्य सेवानिवृत्ति एवं विभागीय जांच के 24 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए दोषी कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की है। .

see more..