Friday, Jan 16 2026 | Time 03:00 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल दाऊलाल वैष्णव की अंत्येष्टि में हुए शामिल

जोधपुर, 08 जुलाई (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जोधपुर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव की अंत्येष्टि में शामिल हुए और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
श्री शर्मा ने जोधपुर में मोक्षधाम पहुंच कर श्री दाऊलाल वैष्णव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने और इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
श्री दाऊलाल वैष्णव की अंतिम यात्रा में सांसद पीपी चौधरी, राजेंद्र गहलोत एवं लुंबाराम चौधरी, विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक अतुल भंसाली एवं भैराराम सियोल तथा अन्य कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए।
जोरा
वार्ता
More News

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, इसलिए गहलोत कर रहे हैं भ्रामक प्रचार-राठौड़

15 Jan 2026 | 10:54 PM

जयपुर 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम काटने का दबाव डालने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्ष के पास सरकार के ख़िलाफ़ कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह भ्रामक एवं झूठा प्रचार कर रहे है। .

see more..

विचारों और संवाद का सबसे बड़ा उत्सव जयपुर साहित्य उत्सव शुरू

15 Jan 2026 | 10:24 PM

जयपुर, 15 जनवरी (वार्ता) बहुप्रतीक्षित, विश्व प्रसिद्ध एवं विचारों और संवाद का सबसे बड़ा उत्सव जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) के 19वें संस्करण का गुुरुवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु हुआ। इस पांच दिवसीय उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ प्रेम चंद बैरवा की मौजूदगी में पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ।.

see more..

पतंग विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलम्बित

15 Jan 2026 | 10:21 PM

भीलवाड़ा, 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में कावा खेड़ा कच्ची बस्ती में कल पतंगबाजी के विवाद को लेकर हुए झगड़े में अख्तर अली नामक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने गुरुवार शाम को इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में शास्त्री नगर चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर चौकी प्रभारी सत्यागम, कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल विनोद को निलिम्बित किया गया है। उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान समय पर उचित कार्रवाई न करने और स्थिति को संभालने में कोताही बर.

see more..

राजस्थान विद्यापीठ और माल्टा की ई-एसेन्सिया के बीच अंतरराष्ट्रीय करार

15 Jan 2026 | 10:00 PM

उदयपुर, 15 जनवरी (वार्ता) उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर से जोड़ने की दिशा में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर और यूरोप के देश माल्टा स्थित एसेन्सिया संस्थान के डिजिटल शिक्षण परिसर ई-एसेन्सियां के बीच अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता हुआ है।.

see more..

एआईआर प्रक्रिया के दिन अंतिम कांग्रेस विचारधारा के मतदाताओं के नाम काटने का डाला गया दबाव-गहलोत

15 Jan 2026 | 9:59 PM

जयपुर 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के अंतिम दिन एक सुनियोजित साजिश के तहत ईआरओ के माध्यम से बीएलओ पर कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम काटने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया हैं। .

see more..