Thursday, Jan 15 2026 | Time 01:09 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


डाॅ जितेंद्र सिंह को कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाये काले झंडे

भरतपुर, 08 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई) द्वारा स्थापित धौलपुर विज्ञान केन्द्र का उद्घाटन करने आये केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को मंगलवार को धौलपुर पहुंचने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डाॅ सिंह का काफिला जब हेलीपैड से रवाना होकर कार्यक्रम स्थल की तरफ जा रहा था, तभी जगदीश चौराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने आ गये। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं के विरोध में नारेबाजी करते हुए हवा में काले झंडे लहराये।
बाद में डाॅ सिंह ने सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में स्थित एनआईआई द्वारा स्थापित धौलपुर विज्ञान केन्द्र का उद्घाटन किया। वह नगर परिषद ऑडिटोरियम में आयोजित धौलपुर विज्ञान केन्द्र के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

14 Jan 2026 | 10:41 PM

बारां, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थ बेचने वाले संगठित गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। .

see more..

दिया कुमारी की मौजूदगी में पतंग उत्सव के दूसरे चरण में हुई भव्य आतिशबाजी

14 Jan 2026 | 10:41 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित पंतग उत्सव के दूसरे चरण में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में भव्य आतिशबाजी से गुलाबी नगर का परकोटा आतिशबाजी की रंगीन रौशनी में नहा गया। .

see more..

भजनलाल आर्मी डे परेड में होंगे शामिल

14 Jan 2026 | 10:06 PM

जयपुर, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में जगतपुरा के महल रोड पर गुरुवार को होने वाली 'सेना दिवस परेड' में शामिल होंगे।
श्री शर्मा सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'शौर्य संध्या' कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 78वें सेना दिवस पर आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भारतीय सेना द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
जोरा अशोक
वार्ता.

see more..

जयपुर में गुरुवार को होगा ऐतिहासिक 78वीं सेना दिवस परेड का भव्य आयोजन

14 Jan 2026 | 10:01 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को 78वींसेना दिवस परेड का भव्य आयोजन होगा जहां अनुशासन, सटीकता और सैन्य वैभव के अद्भुत संगम के साथ सैन्य उत्कृष्टता, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव का भव्य एवं भावनात्मक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।.

see more..

मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, राष्ट्र की अनमोल पूंजी-शेखावत

14 Jan 2026 | 9:57 PM

जोधपुर, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र की अनमोल पूंजी बताते हुए कहा है कि राष्ट्र केवल सीमाओं या संविधान से नहीं, बल्कि उस राष्ट्रीय चेतना से बनता है, जिसे एक सैनिक अपने हृदय में धारण करता है। .

see more..