Tuesday, Apr 14 2026 | Time 20:43 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


रिश्वत लेते अधिशाषी अभियंता गिरफ्तार

भरतपुर, 08 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर में राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के जिला भरतपुर कार्यालय के अधिशाषी अभियंता (सिविल) को मंगलवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की भरतपुर चौकी में शिकायत की कि उसके द्वारा किये गये कार्याें के बिल मंजूर करने की एवज में राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के जिला भरतपुर कार्यालय का अधिशाषी अभियंता अवनीश सोनी 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान सोनी ने राशि बढ़ाकर 36 हजार रुपये कर दी। बाद में वह 30 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया। श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि ब्यूरो के भरतपुर चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर सोनी को परिवादी से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत के 30 हजार रुपयों में पांच हजार रुपये के असली नोट थे जबकि शेष डमी नोट थे।
सुनील सैनी
वार्ता
More News

अम्बेडकर जयंती पर निकाली गई रैली में हंगामा

14 Apr 2026 | 8:32 PM

अलवर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अलवर शहर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर अंबेडकरवादी संगठन की रैली के दौरान कई जगह हंगामा देखने को मिला। .

see more..

भजनलाल ने सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं

14 Apr 2026 | 8:30 PM

जयपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्राट चौधरी को बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन एवं श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार प्रगति, जनकल्याण और सुशासन की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।
जोरा अशोक
वार्ता.

see more..

बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर देश एवं राज्य में हो रहा है अंत्योदय कल्याण: शर्मा

14 Apr 2026 | 8:24 PM

अलवर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को भारत रत्न डाॅ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर अम्बेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। .

see more..

अनूपगढ़ में ई-स्कूटी शोरूम में आग लगने से कई स्कूटियां नष्ट

14 Apr 2026 | 8:18 PM

श्रीगंगानगर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती अनूपगढ़ शहर में मंगलवार को ई-स्कूटी शोरूम में आग लगने से 35 से अधिक नयी इलेक्ट्रिक स्कूटियां जलकर नष्ट हो गईं। .

see more..

सादगी से समानता का पाठ पढ़ाती है सिख परंपरा-भजनलाल

14 Apr 2026 | 8:12 PM

जयपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को बैसाखी के पावन अवसर पर जयपुर के प्रताप नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। .

see more..