Saturday, Apr 11 2026 | Time 16:05 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


465 किलो डोडा चूरा जब्त

भीलवाड़ा, 08 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के कारोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कार्पियो से 465 किलो डोडा चूरा और 70 हजार रुपये बरामद करके एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस दल ने आज सोनियाणा गांव के ग्राम पंचायत भवन के पास तिराहे पर नाकाबंदी की। इसी दौरान सुबह करीब छह बजे सोनियाणा की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को रोका गया तो उसमें से दो लोग उतरकर भागने लगे। इनमें से एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा।
पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो की तलाशी ली गयी तो उसमें 27 कट्टों में 465 किलो 120 ग्राम डोडा-चूरा मिला।इसके अलावा स्कॉर्पियो में 70 हजार रुपये की नकदी भी मिली। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर घनश्याम सिंह (29) को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज कर लिया।
सं सुनील सैनी
वार्ता
More News

युवक के अपहरण के मामले में दो आराेपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

11 Apr 2026 | 3:40 PM

श्रीगंगानगर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पल्लू शहर में एक युवक का अपहरण कर आरोपियों द्वारा उसे बंधक बनाकर पीट-पीट कर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य पांच की तलाश जारी है।पुलिस ने युवक को मुक्त करवाकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।पुलिस इस मामले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल तीन अन्य आरोपियों तथा अन्य प्रकार से सहयोग करने वाले कुछ आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए छापेमारी कर रही है। अपहरण कर्ताओं के चंगुल से मुक्त युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। .

see more..

राजस्थान की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी की निकाली हवा-गहलोत

11 Apr 2026 | 3:37 PM

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए जनहित के प्रोजेक्ट्स की जानबूझकर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की हवा निकाली दी हैं। .

see more..

राजस्थान में 93 लाख से अधिक वंचित पात्र लाभार्थी खाद्य सुरक्षा से जुड़े

11 Apr 2026 | 3:09 PM

जयपुर, 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत दिसंबर 2023 के बाद से अब तक 93 लाख से अधिक लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा जा चुका है।.

see more..

शेयर ट्रेडिंग और 'घर बैठे कमाई' के लालच में फंसे सरकारी क्लर्क व महिला, 40 लाख की ठगी

11 Apr 2026 | 2:58 PM

श्रीगंगानगर, 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के बीकानेर जिले में दो अलग-अलग साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। जहां शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर एक सरकारी कर्मचारी और महिला से लगभग 40 लाख रुपये की ठगी की गयी। .

see more..

बारां जिले में सहायक अभियंता महेन्द्र सिंह से संदिग्ध तीन लाख 70 हजार रुपए बरामद

11 Apr 2026 | 2:56 PM

जयपुर, 11 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान मे भ्रष्टाचार निरोधक बयूरा( एसीबी) ने बारां जिले में नगरपालिका अंता में सहायक अभियंता से तीन लाख 70 हजार रुपए की संदिग्ध राशि बरामद की हैं। .

see more..