Wednesday, Aug 19 2026 | Time 17:48 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बाघ की मौजूदगी के कारण रणथम्भौर में गणेश मंदिर मार्ग बंद

सवाई माधोपुर, 09 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर दुर्ग पर त्रिनेत्र गणेश मंदिर के नजदीक बाघ टी 120 ‘गणेश’ देखे जाने के बाद बुधवार को मंदिर को जाने वाला मार्ग बंद कर दिया है।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात को रणथंभौर दुर्ग में 32 खंभे की छतरी के पास बाघ ‘गणेश’ काे देखा गया। इसके बाद वन विभाग ने एहतियात के तौर पर आज सुबह गणेश मंदिर मार्ग बंद कर दिया। इसके कारण अब अगले आदेश तक भक्त त्रिनेत्र गणेश के दर्शन नहीं कर सकेंगे।
सूत्रों ने बताया कि वन विभाग के इस आदेश से त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग बंद होने पर श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार भगवान गणेश का बार होता है इसके मद्देनजर भारी संख्या में श्रद्धालु रणथंभौर पहुंचे हैं और वे मुख्य द्वार पर डेरा जमाये हैं।
सं सुनील, उप्रेती
वार्ता
More News

सरकारी कैंसर इंजेक्शन की अवैध बिक्री के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश

19 Aug 2026 | 4:35 PM

जयपुर, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बीकानेर के सरकारी कैंसर अस्पताल के लिए आरएमएससीएल के माध्यम से भेजे गये कैंसर इंजेक्शन के दिल्ली में कथित रूप से अवैध बिक्री के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जांच के निर्देश दिये हैं।.

see more..

राजस्थान में आठ जिलों के उपजिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत

19 Aug 2026 | 4:30 PM

जयपुर, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आठ क्रमोन्नत उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है। .

see more..

खेत में किसान की संदेहास्पद स्थिति में मौत

19 Aug 2026 | 4:00 PM

भरतपुर, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के बौंली क्षेत्र में मंगलवार रात खेत में रखवाली कर रहे एक किसान की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। .

see more..

सूरतगढ़ में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा उप जिला चिकित्सालय का नया भवन

19 Aug 2026 | 3:57 PM

श्रीगंगानगर, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान सरकार ने श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में क्रमोन्नत उप जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी सेवा ग्रहण नहीं करवाने से सड़क पर बैठे सफाई कर्मचारी

19 Aug 2026 | 3:41 PM

अलवर, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद सेवा ग्रहण नहीं कराने का मामला बुधवार को तूल पकड़ गया। .

see more..