Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:10 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान में उद्योगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए ज्वाइंट ग्रुप की घोषणा

जयपुर, 09 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राज्य में व्यापार को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासरत बताते हुए कहा है कि नई तकनीक, स्किल डेवलेपमेंट और मार्केटिंग के साथ क्वालिटी प्रोडक्ट ही उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में बनाए रख सकते हैं।
कर्नल राठौड़ बुधवार को यहां लघु उद्योग भारती राजस्थान द्वारा आयोजित उद्योग, वन, पर्यावरण और खान विभाग विषयक राज्य स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस संगोष्ठी में उन्होंने घोषणा की कि राज्य में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित और स्थाई समाधान के लिए एक ज्वाइंट ग्रुप गठित किया जाएगा, जिसमें उद्योग, वन, खान, स्किल डेवलपमेंट विभाग के साथ-साथ लघु उद्योग भारती जैसे अग्रणी संगठन को भी सम्मिलित किया जाएगा। यह समूह सभी विभागों के साथ समन्वय के साथ जमीनी समस्याओं को चिह्नित करेगा और उनके सहज समाधानों के साथ इस ग्राउंड रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
इस अवसर पर उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने बताया कि जीएसटी काउंसिल में पत्थर पर टैक्स को 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे उनके सतत प्रयासों से रोका गया। यह पत्थर उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी राहत है और सरकार की व्यावसायिक संवेदनशीलता का प्रमाण है। श्री विश्नोई ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मार्बल-ग्रेनाइट पर जीएसटी दर और कम करने की दिशा में प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने और अप्रासंगिक कानूनों और नियमों की समीक्षा कर उनमें आवश्यक परिवर्तन किए जाएंगे जिससे उद्योगों को वास्तविक राहत मिल सके।
प्रदेश के इंडस्ट्री कमिश्नर रोहित गुप्ता ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ रुपयों के एमओयू में से चार लाख करोड़ से अधिक के निवेश को लगातार मॉनिटरिंग से धरातल पर लाया जा रहा है जो इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बन रहा है। उन्होंने एमएसएमई, ओडीओपी और रिप्स आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी और प्रदेश को सौर ऊर्जा का हब बताया।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि राजस्थान को विकासशील से विकसित प्रदेश बनाने के लिए भजनलाल सरकार प्रतिबद्ध है और इसमें संगठन की भूमिका सकारात्मक रहेगी। उन्होंने लघु उद्योग भारती को जोधपुर में आयोजित होने वाले हस्तशिल्प महोत्सव में अगले चार वर्ष के लिए नोडल एजेंसी और इंडिया स्टोन मार्ट-2026 में सह आयोजक बनाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने राइजिंग राजस्थान के सफल आयोजन के बाद सिंगल विंडो सिस्टम और रीको से उद्यमियों को जमीन के सीधे अलॉटमेंट के लिए भी राज्य सरकार की तारीफ की। श्री ओझा ने बताया कि संगठन सरकार के साथ 10 जिलों में स्किल डेवलपमेंट पर कार्य कर स्किल्ड लेबर उद्योगों के लिए तैयार कर रहा है।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक ने बताया कि पहली बार इस संगोष्ठी में वन, पर्यावरण और खान विभाग एक मंच पर साथ आये जिससे इन विभागों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदेश के उद्यमियों की व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर खुला संवाद किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के विशेष संवाद सत्रों को आयोजित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के संयोजक नटवरलाल अजमेरा ने स्वागत भाषण में बताया कि विदेशों में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भागीदारी और देशभर में रोड शो और कांफ्रेंस आदि के आयोजन से अब तक 55 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है, जो पूर्व आयोजनों की तुलना में अब तक की सबसे तेज और उत्साहजनक बुकिंग है। इससे यह स्पष्ट है कि राजस्थान पत्थर उद्योग को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जोरा
वार्ता
More News

धौलपुर में लगातार बारिश से पार्वती बांध से जलनिकासी शुरु

05 Sep 2026 | 10:54 PM

भरतपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते पार्वती बांध में पानी की आवक बढ़ने से शनिवार शाम को दो द्वार दो फुट खोलकर करीब 2200 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। .

see more..

डीग जिले में लगातार बारिश से कटी फसलें हुई खराब

05 Sep 2026 | 10:51 PM

भरतपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से पककर तैयार हुई ज्वार और बाजरे की खरीफ की फसलें खराब होने का मामला सामने आया है। .

see more..

मोदी के नेतृत्व में विकास को नई रफ्तार देगी ट्रिपल इंजन सरकार :भजनलाल

05 Sep 2026 | 10:48 PM

उदयपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है और अब विकास की इस रफ्तार को और तेज करने के लिए डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है। .

see more..

सवाई माधोपुर में पहाड़ की चोटी पर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने से सनसनी

05 Sep 2026 | 10:37 PM

भरतपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के खंडार के छाण कस्बे में पीर बाबा की दरगाह के पास एक हजार फुट ऊंची पहाड़ी चट्टान की चोटी पर लटक कर खतरनाक स्टंट करते हुए चार दोस्तो के साथ बनाई गई रील शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सनसनी फैल गई। .

see more..

सीकर जिले में 1.490 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 10:33 PM

जयपुर, 05 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में पुलिस की सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1.490 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।.

see more..