Monday, Feb 9 2026 | Time 01:57 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


गहलोत ने राजस्थान में छात्र संघ चुनाव कराने की सरकार से फिर मांग की

जयपुर 09 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से एक बार फिर
राजस्थान में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की है।
श्री गहलोत ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनावों के लिए के लिए किए गए प्रदर्शन के मद्देनजर
बुधवार को अपने बयान में यह मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग काफी समय से प्रदेश के युवा कर रहे हैं लेकिन वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार उन्हें निराश कर रही है।
उन्होंने कहा “मैं समझता हूं कि चुनाव करवाने में सरकार को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमारे समय में विधानसभा चुनाव का वर्ष होने के कारण चुनाव स्थगित किए थे। मैं पहले भी कई बार मांग कर चुका हूं और अब पुनः दोहराना चाहता हूं कि सरकार को अविलंब छात्रसंघ चुनाव को कराने के बारे में सकारात्मक फैसला लेना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि आज राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनावों के लिए अनोखा प्रदर्शन किया। छात्र संघ चुनाव युवाओं के लिए राजनीति की नींव का काम करते हैं, इसमें भाग लेने से न सिर्फ राजनीतिक समझ बढ़ती है बल्कि लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद मिलती है और इसका व्यक्तित्व निर्माण में भी योगदान होता है।
श्री गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका और सशक्त हो इसलिए स्व.राजीव गांधी जी ने वोटिंग की उम्र को 18 वर्ष किया था ताकि युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़े। यह सर्व विदित है कि मैं छात्र संघ की राजनीति में सक्रिय रहा था, देश प्रदेश के अनेक नेता चाहे किसी पॉलिटिकल पार्टी के हों उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र संघ की राजनीति से की थी।
जोरा
वार्ता
More News

अलवर युवा संबल रोजगार मेला 10 फरवरी को

08 Feb 2026 | 10:32 PM

अलवर, 08 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर में जिला स्तर पर युवा संबल रोजगार मेला-2026 का आयोजन 10 फरवरी को कालीमोरी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा। .

see more..

खेजड़ी बचाओ आंदोलन में अनशन पर बैठी दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया

08 Feb 2026 | 10:31 PM

जैसलमेर, 08 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठी दो महिलाओं की तबीयत बिगडने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर्यावरण प्रेमी दिवंगत राधेश्याम पेमाणी (विश्नोई) की माता और पत्नी को जो पिछले तीन दिनों से अनशन पर थीं, रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। .

see more..

ट्रेन के पहियो में धुंआ उठने से यात्रियों में अफरा तफरी मची

08 Feb 2026 | 10:29 PM

जैसलमेर, 08 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के जैसलमेर जिले में दिल्ली से जैसलमेर आ रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में रविवार को पहियों में धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। .

see more..

सड़क दुर्घटना में पूर्व पार्षद की मौत

08 Feb 2026 | 10:28 PM

उदयपुर, 08 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सेवा आश्रम चौराहे पर मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने से पूर्व पार्षद की मौत हाे गयी। .

see more..

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में महज 39 दिनों में 57 हजार से अधिक पर्यटक आये

08 Feb 2026 | 10:08 PM

जयपुर, 08 फरवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में इस वर्ष महज 39 दिनों में 57 हजार से अधिक पर्यटक वन्यजीवों का दीदार करने आये और यह उद्यान सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। .

see more..