Wednesday, Aug 19 2026 | Time 14:49 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


मुहर्रम पर पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

अलवर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के अलवर में शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में मुहर्रम के दौरान एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने गुरुवार को बताया कि गत छह जुलाई को पूर्वान्ह करीब साढ़े 10 बजे मुहर्रम के चलते कर्बला मैदान शिवाजी पार्क में सुरक्षा व्यवस्था करने के दौरान करीब 25 लोगों ने पुलिस कर्मी की कार पर लाठी डंडों से हमला किया और उससे मारपीट की। उसे किसी तरह अन्य पुलिसकर्मियों ने बचाया।
उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी विनोद सामरिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। दल ने तकनीकी सहायता से घटना में शामिल तीन आरोपियों सद्दीक (19), मोहम्मद कैफ (21) और साहिद अली (18) को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सुनील जितेन्द्र
वार्ता
More News

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

19 Aug 2026 | 12:26 PM

भीलवाड़ा, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को गुलमंडी पुरानी बस्ती में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।.

see more..

सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला नवजात

19 Aug 2026 | 12:23 PM

बारां, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में बारां जिला मुख्यालय में सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात के मिलने से सनसनी फैल गई।.

see more..

हनुमानगढ़ में अधेड़ किसान की हत्या

19 Aug 2026 | 12:15 PM

हनुमानगढ़, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत में जा रहे एक किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।.

see more..

राजस्थान के विकास में योगदान देने वाले 100 प्रेरणादायी व्यक्तियों को मिलेगा नया मंच

19 Aug 2026 | 12:10 PM

जयपुर, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा '100 आइकन्स ऑफ राजस्थान' पहल शुरू की गई है और इसके तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। .

see more..

भीलवाड़ा में 'गंगाजल महोत्सव' का आयोजन 23 अगस्त को

19 Aug 2026 | 12:04 PM

भीलवाड़ा, 19 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (ग्यारस) के पावन अवसर पर 23 अगस्त को प्राचीन श्रीबालाजी मंदिर में भव्य 'गंगाजल महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा।.

see more..