Tuesday, Mar 17 2026 | Time 14:02 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में स्थापित कर रही सफलता के नए कीर्तिमान - दिलावर

बीकानेर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
श्री दिलावर शुक्रवार को राजस्थान मे बीकानेर जिले के नापासर के गीता देवी बागड़ी उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘उमंग 2025’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में भी बेटियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। राज्य के दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं में बेटियां अच्छे अंक प्राप्त करके बेहतर भविष्य की नींव रख रही हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभावान बेटियों का सम्मान किया गया। श्री दिलावर ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली बेटियों को श्रीमती सीएम मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इक्यावन - इक्यावन सौ रुपए एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
इस अवसर पर श्री दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए संकल्पबद्ध है। सरकार द्वारा बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बेटियां इनका लाभ उठाएं और आगे बढ़ें।
उन्होंने श्रीमती सीएम मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए गए जन सरोकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीकानेर भामाशाहों और दानवीरों की धरती है। अब भी यहां के भामाशाह, दानशीलता की नई कहानी लिख रहे हैं।
श्री दिलावर ने बच्चों को राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता रखने और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ दिलाई और कहा कि चीनी उत्पादों का उपयोग बंद करना भी राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है।
श्रीमती सीएम मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि दसवीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली प्रतिभावान बालिका मोनिका पारीक की आगे की पढ़ाई का समस्त व्यय ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं हांगकांग में आयोजित होने वाली खेल स्पर्धा के लिए चयनित सन्तोष मूंड को भी इक्यावन सौ रुपए और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सुनील सैनी
वार्ता
More News

डीजे पर नाचने के विवाद को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या

17 Mar 2026 | 12:49 PM

भरतपुर, 17 मार्च (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर में मानटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात कोटा से आईं एक बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में कोटा निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। .

see more..

बस पलटने से कई यात्री घायल

17 Mar 2026 | 12:39 PM

भरतपुर, 17 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर मंगलवार सुबह सवारियों से भरी स्लीपर कोच बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई इससे कई यात्री घायल हो गए। .

see more..

भजनलाल ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को उनकी जयंती पर किया नमन

17 Mar 2026 | 12:21 PM

जयपुर 17 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नारी शक्ति की जीवंत मिसाल एवं अंतरिक्ष की गहराइयों तक भारत का नाम पहुंचाने वाली भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर मंगलवार को उन्हें नमन किया। .

see more..

भजनलाल की जोशी से मुलाकात

17 Mar 2026 | 12:20 PM

जयपुर 17 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की।
श्री शर्मा ने श्री जोशी से नयी दिल्ली में यह मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री जोशी के साथ राजस्थान के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
इस दौरान उपभोक्ता मामलों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण और अक्षय ऊर्जा के माध्यम से प्रदेशवासियों को और अधिक लाभांवित करने के प्रयास पर सकारात्मक चर्चा हुई।
जोरा शोभित
वार्ता.

see more..

बस- ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, आठ घायल

17 Mar 2026 | 12:19 PM

हनुमानगढ़, 17 मार्च (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर मंगलवार सुबह बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य यात्री घायल हो गये।.

see more..