Friday, Jan 16 2026 | Time 12:53 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


टैंकर की चपेट में आने से दम्पती की मौत

भरतपुर, 12 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सारस थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर शनिवार को दम्पती की एक गैस टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह हेलक गांव का नेत्रपाल गुर्जर (36) पत्नी कृपा (32) के साथ मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था कि सारस चौराहे पर सड़क पार करते समय जयपुर से आगरा की ओर जा रहे एक गैस टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हाे गयी। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव अस्पताल पहुंचाये जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिये गये।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

हत्या के आरोपी संत रमताराम पर दस हजार का ईनाम घोषित

15 Jan 2026 | 11:12 PM

चित्तौड़गढ़, 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुई कूरियर व्यवसायी की हत्या के मुख्य आरोपी संत रमताराम की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।.

see more..

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, इसलिए गहलोत कर रहे हैं भ्रामक प्रचार-राठौड़

15 Jan 2026 | 10:54 PM

जयपुर 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम काटने का दबाव डालने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्ष के पास सरकार के ख़िलाफ़ कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह भ्रामक एवं झूठा प्रचार कर रहे है। .

see more..

विचारों और संवाद का सबसे बड़ा उत्सव जयपुर साहित्य उत्सव शुरू

15 Jan 2026 | 10:24 PM

जयपुर, 15 जनवरी (वार्ता) बहुप्रतीक्षित, विश्व प्रसिद्ध एवं विचारों और संवाद का सबसे बड़ा उत्सव जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) के 19वें संस्करण का गुुरुवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु हुआ। इस पांच दिवसीय उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ प्रेम चंद बैरवा की मौजूदगी में पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ।.

see more..

पतंग विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलम्बित

15 Jan 2026 | 10:21 PM

भीलवाड़ा, 15 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में कावा खेड़ा कच्ची बस्ती में कल पतंगबाजी के विवाद को लेकर हुए झगड़े में अख्तर अली नामक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने गुरुवार शाम को इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में शास्त्री नगर चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर चौकी प्रभारी सत्यागम, कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल विनोद को निलिम्बित किया गया है। उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान समय पर उचित कार्रवाई न करने और स्थिति को संभालने में कोताही बर.

see more..

राजस्थान विद्यापीठ और माल्टा की ई-एसेन्सिया के बीच अंतरराष्ट्रीय करार

15 Jan 2026 | 10:00 PM

उदयपुर, 15 जनवरी (वार्ता) उच्च शिक्षा को वैश्विक स्तर से जोड़ने की दिशा में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर और यूरोप के देश माल्टा स्थित एसेन्सिया संस्थान के डिजिटल शिक्षण परिसर ई-एसेन्सियां के बीच अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता हुआ है।.

see more..