Monday, Feb 16 2026 | Time 04:12 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भरतपुर में मूसलाधार बारिश के बाद कालोनियां जलमग्न हुई

भरतपुर, 18 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में पिछले तीन दिनों में हुई जोरदार बारिश के बाद जिला मुख्यालय में 20 से अधिक आवासीय कालोनियों में जलभराव से लोग घरों तक सिमटकर रह गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बयाना उपखंड में करौली के पाचना बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी से ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्कूली छात्रों के साथ बुजुर्गों एवं बीमारों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों के जलमग्न होने से 20 से अधिक स्थानों पर यातायात करीब ठप हो गया है।
सूत्राें ने बताया कि पांचना बांध की भराव क्षमता 258.62 मीटर के मुकाबले जल स्तर 257.85 मीटर तक पहुंच जाने के बाद बांध से गेट नंबर चार के जरिए करीब 450 क्यूसेक पानी गंभीर नदी में छोड़ने के बाद बयाना उपखंड में लोगों की चिंता बढ़ गयी है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

भजनलाल ने टीम इंडिया को शानदार जीत पर दी बधाई

15 Feb 2026 | 11:19 PM

जयपुर, 15 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी हैं। .

see more..

तस्करी करके हरियाणा ले जाते तीन ऊंट बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 11:18 PM

अलवर, 15 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार शाम एक वाहन में तस्करी करके हरियाणा ले जाये जा रहे तीन ऊंटों को बरामद करके तीन तस्करों गिरफ्तार किया।.

see more..

बिरला ने की चंद्रेसल महादेव मंदिर में की पूर्जा अर्चना

15 Feb 2026 | 9:58 PM

कोटा, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान में काेटा में चंद्रेसल स्थित प्राचीन चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित मेले एवं विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करके क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।.

see more..

पूनियां ने जयपुर में युवाओं के साथ चलाई साइकिल

15 Feb 2026 | 9:47 PM

जयपुर, 15 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केंद्र सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया अभियान के तहत चलाए जा रहे संडे ऑन साइकिल अभियान में जयपुर में युवाओं के साथ साइकिल चलाकर फिट इंडिया अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।.

see more..

मोदी ने 'मन की बात' से रेडियो को जनजीवन का अहम हिस्सा बनाया-भजनलाल

15 Feb 2026 | 9:47 PM

जयपुर, 15 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को यहां माय एफएम के पांच नवीन स्टेशनों का शुभारंभ किया। .

see more..