Wednesday, Dec 17 2025 | Time 06:57 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान की 1638 अदालतों में न्यायिक कामकाज ठप

जयपुर, 18 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में करीब 1638 अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से न्यायिक कामकाज ठप हो गया है।
चार दिन से भूख हड़ताल कर रहे न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण जोशी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के 21 हजार न्यायिक कर्मचारी कैडर पुनर्गठन की लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। ये कर्मचारी पिछले पांच दिनों से जयपुर सत्र न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों में सरकार की अनदेखी को लेकर रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस वार्ता या समाधान प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे नाराज होकर अब पूरे राज्य के न्यायिक कर्मचारी अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले गये हैं। इसका सीधा असर न्यायालयों में लंबित मामलों की सुनवाई, आदेशों की निष्पादन प्रक्रिया और अन्य न्यायिक कार्यों पर पड़ रहा है। इस हड़ताल से न्यायिक प्रक्रिया पूरी तरह ठहर गयी है।
श्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है, लेकिन न्यायिक प्रणाली के प्रभावित होने से आमजन और अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यायिक कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक कैडर पुनर्गठन सहित अन्य मांगों पर स्पष्ट और संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

राजस्थान कांंग्रेस बुधवार को केन्द्र सरकार के विरुद्ध जयपुर में करेगी विरोध प्रदर्शन

16 Dec 2025 | 11:33 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को परेशान किये जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार को राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। .

see more..

एएसआई को 50 हजार की रिश्वत मामले में ढाई साल की सजा

16 Dec 2025 | 11:33 PM

भीलवाड़ा 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा शहर कोतवाली में तैनात रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) न्यायालय ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दोषी करार देते हुए ढाई वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। .

see more..

तोमर के राष्ट्रीय फुटबाल के लिये चयन होने पर धौलपुर में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

16 Dec 2025 | 10:44 PM

भरतपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के फुटबॉल खिलाड़ी अंगद तोमर का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होने की घोषणा के बाद जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में जबरदस्त उल्लास छा गया है। .

see more..

राजस्थान में करीब 41 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम हटे

16 Dec 2025 | 10:43 PM

जयपुर 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया जिसमें पांच करोड चार लाख 71 हजार से अधिक अधिक मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल किए गए हैं जबकि लगभग 41 हजार 85 हजार मतदाताओं का गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं। .

see more..

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर में करीब 45 हजार लोगों ने किया रक्तदान

16 Dec 2025 | 10:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों में आयोजित किए गए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविरों में लगभग 45 हजार यूनिट रक्तदान किया गया। .

see more..