Monday, Jul 20 2026 | Time 02:42 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


अब देश को विदेश नीति में बदलाव के नतीजे पड़ रहे हैं भुगतने-गहलोत

बीकानेर 31 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पंडित जवाहर लाल नेहरु के जमाने में स्थापित विदेश नीति का अनुसरण नहीं होने के कारण अब इसके नतीजे देश को भुगतने पड़ रहे हैं।
श्री गहलोत ने गुरुवार को बीकानेर में सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए टैरिफ के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत के अंदर विदेश नीति जो आपकी होती है वो विदेश नीति सरकारें बदलती गईं पर विदेश नीति कभी नहीं बदली, जो पंडित नेहरू के जमाने में विदेश नीति स्थापित हुई थी वो विदेश नीति लगातार रही है देश के अंदर, चाहे सरकार किसी भी पार्टी की बनी हो, चाहे वाजपेयी की सरकार क्यों न बनी हो, मोरारजी भाई देसाई जब बने थे प्रधानमंत्री और मोरारजी देसाई के साथ में अटलबिहारी वाजपेयी बने थे विदेश मंत्री, तब खुला कहा गया था कि हमारी विदेश नीति वही रहेगी जो पंडित नेहरू की चली आ रही है।
उन्होंने कहा “श्री नरेन्द्र मोदी के वक्त में जो राइट लेफ्ट हो रहा है उसका नुकसान देश भुगत रहा हैं, तमाम पड़ोसी मुल्कों से हमारी दुश्मनी हो गई, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, भूटान, म्यांमार, पड़ोसी हमारे साथ नहीं, दुनिया हमारे साथ नहीं, इंडो पाक ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब पाकिस्तान के साथ खुलकर चीन, तुर्की, आर्मेनिया आदि देश खड़े थे। रशिया चुप था तो उनको भी थोड़ा महसूस हुआ होगा कि भारत विदेश नीति में कुछ डायवर्शन हो रहा होगा मेरा अंदाज है। ये नौबत क्यों बनी , अमेरिका तो पता नहीं क्या कर रहा था।”
उन्होंने कहा कि श्री ट्रंप ने टैरिफ को लेकर जो बहाना बनाया है अब देखते हैं सात दिन या जो कह रहे हैं कि अभी बातचीत चल रहा है, ऐसा सुना है तो उसके बाद में क्या परिणाम निकलते हैं उस पर निर्भर करेगा। भारत सरकार भी अपनी पॉलिसी बनाएगी नई जहां से ड्यूटी कम होगी उन मुल्कों का सहयोग लेगी, कोई न कोई तरीका निकालेंगे जो कि कम्पनसेट कैसे हो सके, यह भारत सरकार पर निर्भर करेगा।
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि अमरीकी राष्ट्रपति जो हैं चालाकी से बार्गेनिंग करने के लिए भी यह घोषणा कर दी हो और निगोशिएशन अभी एक सप्ताह और चलेगा ऐसा सुना गया है और अल्टीमेटली क्या फैसला होता है उस पर निर्भर करेगा पूरा खेल। उन्होंने कहा कि अमरीका के साथ इतने संबंध सुधरे हैं, इतने लंबे अर्से से और यहां तक पहुंच गए कि अगली सरकार ट्रंप सरकार, कम बात है क्या। लेकिन अब जो स्थिति बनी है ये संबंध अब कहां काम आ रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय जगत के अंदर विदेश नीति जो आपकी होती है वो विदेश नीति सरकारें बदलती गईं पर विदेश नीति कभी नहीं बदली जो पंडित नेहरू के जमाने में विदेश नीति स्थापित हुई थी वो विदेश नीति लगातार रही है देश के अंदर।
जोरा
वार्ता
More News

केवलादेव घना पक्षी विहार को बचाने के लिये लोगों ने दिया धरना

19 Jul 2026 | 10:05 PM

भरतपुर, 19 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में पानी की कमी की वजह से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भरतपुर के केवलादेव घना पक्षी विहार के अस्तित्व को बचाने के लिए पर्यावरणविदों, पर्यटन व्यासायियों और रिक्शा यूनियन ने रविवार को राष्ट्रीय उद्यान पर धरना प्रदर्शन करके पांचना बांध के पानी की मांग की गयी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घना पक्षी विहार में पानी की कमी के चलते कछुए और मछलियां मर रही हैं। प्रवासी पक्षी भी यहां अधिक समय तक नहीं रुक पा रहे हैं। घना पक्षी विहार के लिए पांचना बांध का प्राकृतिक पानी ही सबसे उपयुक्त है। .

see more..

बोलेरो-बस की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, आठ घायल

19 Jul 2026 | 9:50 PM

बीकानेर, 19 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर बस और बोलेरो की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गयी , जबकि आठ अन्य घायल हाे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया हादसा अपराह्न करीब तीन बजे बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी,जबकि बोलेरो श्रीडूंगरगढ़ की तरफ से आ रही थी। सभी घायल बोलेरो में सवार थे, जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भेजा गया है। .

see more..

डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, चार घायल

19 Jul 2026 | 9:47 PM

अलवर, 19 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़-टहला सड़क मार्ग पर रविवार को एक डम्पर ने दो मोटर साइकिलों को टक्कर मार दी, जिसके कारण एक युवक की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये।.

see more..

श्रीगंगानगर में अस्पताल से बंदी वार्ड से कैदी फरार

19 Jul 2026 | 9:40 PM

श्रीगंगानगर, 19 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल से रविवार को शाम को मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम का एक कैदी भाग निकलने में कामयाब हो गया। .

see more..

शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने दो घंटे रास्ता बंद किया

19 Jul 2026 | 8:50 PM

अलवर, 19 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अरावली विहार थाना क्षेत्र में अलवर-जयपुर मार्ग पर जयंती फार्म के सामने दौलत नगर में प्रस्तावित शराब ठेके खोले जाने के विरोध में रविवार को स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर बैठकर करीब दो घंटे तक यातायात रोक दिया। .

see more..