Monday, Mar 16 2026 | Time 13:50 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 19 किश्तों में जारी हुए 3.69 लाख करोड़ रुपए

नयी दिल्ली/जयपुर, 01 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त शनिवार को जारी की जाएगी और इससे पहले एवं अब तक जारी 19 किश्तों में 3.69 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि किसानों के खातों में वितरित की गई है।
राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने संसद में उनके पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर पात्र परिवार और लाभार्थियों से संबंधित लगाये प्रश्न के जवाब में बताया कि श्री मोदी ने भूमिधारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए फरवरी 2019 में ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ को शुरू किया और इसके तहत अब तक 19 किश्तों में 3.69 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि वितरित की गई है। पहली किश्त में जहां देशभर के 3 करोड़ 16 लाख 21 हजार से अधिक लाभार्थियों के खाते में 6324 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए थे वहीं 19वीं किश्त के रूप में 10 करोड़ 6 लाख 85 हजार से अधिक लाभार्थियों के खाते में 23 हजार 500 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए।
श्री राठौड़ ने बताया कि श्री मोदी वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस योजना के तहत 20वीं किश्त जारी कर देश के पंजीकृत किसानों को डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक को दो हजार रुपए हस्तांतरित करेंगे। उन्होंने कहा कि
श्री मोदी का प्रयास है कि कोई भी पात्र किसान इस योजना से वंचित न रहे, इसके लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर सैचुरेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। वर्ष 2023 में जहां भारत संकल्प यात्रा के दौरान एक करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान योजना में शामिल किया गया था, इसके बाद नई सरकार की 100 दिनों की पहल के तहत लगभग 25 लाख और पात्र किसान परिवारों को इसमें जोड़ा गया। इसके बाद सितंबर 2024 से विशेष अभियान चलाकर फिर से वंचित पात्र परिवारों को योजनों में शामिल करने का प्रयास किया गया। इस दौरान करीब 30 लाख से अधिक लंबित स्व पंजीकरण मामलों का अनुमोदन किया जा चुका है।
श्री राठौड़ ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार की ओर से सीपी ग्राम्स पोर्टल, पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से ​इन शि​कायतों का समाधान किया जाता है। इसके अतिरिक्त कृषि मंत्रालय की ओर से वॉइस आधारित पीएम किसान एआई चैटबॉट भी तैयार किया है। इसमें किसानों के प्रश्नों के उत्तर उनकी मातृभाषा में दिए जाते है। इस प्रणाली को सुलभ और यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए 11 भाषाओं को शामिल किया है। गत 15 जुलाई तक 53 लाख किसानों के 95 लाख से अधिक प्रश्नों का सफलतापूर्वक समाधान किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि “किसानों को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए यह योजना एक मील का पत्थर साबित हो रही है और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वंचित किसानों की पहचान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान, तकनीकी नवाचार और ग्राम स्तर की भागीदारी निश्चित रूप से देश के करोड़ों अन्नदाताओं को सशक्त बनाएगी।
जोरा
वार्ता
More News

ट्रक से 10 किलो से अधिक अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

16 Mar 2026 | 12:50 PM

श्रीगंगानगर, 16 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में सोमवार को भारतमाला एक्सप्रेस राजमार्ग पर पुलिस ने एक ट्रक से 10 किलो अफीम बरामद करके चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया।.

see more..

भीलवाड़ा में बदमाशों ने घरों पर बरसाये पत्थर, क्षेत्र में खौफ व्याप्त

16 Mar 2026 | 11:42 AM

भीलवाड़ा, 16 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने 10 से अधिक घरों को निशाना बनाते हुए भारी पथराव किया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। .

see more..

साइबर ठग पकड़ने गई पुलिस पर हमला, एएसआई घायल

16 Mar 2026 | 11:40 AM

अलवर, 16 मार्च (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को साइबर ठगी के वांछित आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला करके एक एएसआई को बंधक बनाकर उससे मारपीट करने के मामले में 25 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

एफसीआई एवं अन्य निजी एजेंसियों को लेकर व्यापारी दो गुटों में बंटे, मजदूरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

15 Mar 2026 | 11:22 PM

हनुमानगढ़, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान में आगामी गेहूं खरीद सीजन को लेकर हनुमानगढ़ जिले की मंडियों में घमासान शुरू हो गया है।.

see more..

श्रीगंगानगर में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूँका

15 Mar 2026 | 10:47 PM

श्रीगंगानगर, 15 मार्च (वार्ता) राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस समिति के आह्वान पर श्रीगंगानगर जिले में रायसिंहनगर में ब्लॉक कांग्रेस समिति द्वारा रविवार को एलपीजी गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। .

see more..