Thursday, Jun 11 2026 | Time 02:45 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

अलवर, 01 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिलासपुर निवासी प्रवेश गंगवाल (30) कंटेनर ट्रक में सामान भरकर उत्तराखंड से अलवर पहुंचा था। ईएसआईसी अस्पताल के सामने जब प्रवेश कंटेनर को पीछे कर रहा था, उसी दौरान ट्रक का पिछला हिस्सा उच्च क्षमता के तार से टकरा गया। इससे ट्रक में करंट फैल गया और उसमें आग लग गयी।
पुलिस ने बताया कि प्रवेश ट्रक से उतरकर पीछे देखने आया, तो वह करंट में चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हाे गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। विद्युत विभाग को सूचना देकर कनेक्शन कटवाया गया और ट्रक में लगी आग बुझायी गयी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

मंदिरों में गूंजे आस्था के स्वर

10 Jun 2026 | 10:31 PM

बारां, 10 जून (वार्ता) राजस्थान के बारां में बुधवार को जिला एवं उपखंड मुख्यालयाें पर प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयाजित करके राज्य में खुशहाली की कामना की गई।.

see more..

नारी चौपाल में दिखाई महिला सशक्तीकरण की राह

10 Jun 2026 | 10:29 PM

बारां, 10 जून (वार्ता) राजस्थान के बारां में बुधवार को नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।.

see more..

गहनों के साथ टोटियां तक चोरी करके ले गए चोर

10 Jun 2026 | 9:05 PM

हनुमानगढ़, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में पंजाबी मोहल्ला में सूने मकान से चोर कीमती गहनों और अन्य वस्तुओं के साथ नलकों पर लगी टोंटियां तक चोरी कर ले गए। .

see more..

मणिपुर से आ रही करीब साढ़े चार करोड़ का अफीम का दूध जब्त

10 Jun 2026 | 9:04 PM

जयपुर 10 जून (वार्ता) राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने .

see more..

मलबे से निकले खनिजों का हो सकेगा व्यावसायिक उत्पादन

10 Jun 2026 | 8:45 PM

जयपुर, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में हाल में पिंक मार्बल और हरे मार्बल के मलबों के ढेर (अपशिष्ट) के अध्ययन में निकेल, कोबाल्ट, क्रोमियम और गैलियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज की गुणवत्तापूर्ण मात्रा के सकारात्मक संकेत मिले हैं और इससे रक्षा, ग्रीन एनर्जी, एयरोस्पेस और एयरोनॉटिकल उद्योगों की आवश्यकता की पूर्ति हो सकेगी, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा के साथ सामरिक और आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी।.

see more..