Saturday, Jun 6 2026 | Time 13:45 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पालतू जानवरों के अधिकारों एवं पेट अडॉप्शन को बढ़ावा देने के प्रति किया गया जागरुक

जयपुर 03 अगस्त (वार्ता) पालतू जानवरों की देखभाल करने वाले ब्राण्ड ज़िगली (कोस्मो फर्स्ट लिमिटेड) ने इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे (आईएचपीडी) के दूसरे संस्करण के एक-दिवसीय कार्यक्रम में रविवार को देश भर में 2200 से अधिक पेट्स एवं उनके पैरेन्ट्स ने भाग लिया और इस दौरान लोगों में पालतु पशुओं एवं अन्य पशुओं के अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के प्रयास के साथ पैट अडॉप्शन को बढ़ावा देने तथा विभिन्न पशु आश्रयों को सहयोग प्रदान करने के प्रति उन्हें जागरुक किया गया।
इस अवसर पर जयपुर में भी जिगली सेंटर पर दिन भर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर सेंटर पर मीडिया को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रम से पालतू जानवर रखने वाले लोगों में काफी पालतू जानवरों को रखने एवं उनके प्रति सहयोग की भावना जागृत हुई वहीं उनमें इन जानवरों के अधिकारों, उनके घर में रखने के लिए बरती जाने वाली सावधनियों सहित अन्य जानकारियों के प्रति जागरुकता आई।
इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि लोग घरों में पालतू जानवर तो पाल लेते हैं लेकिन जागरुकता की कमी के चलते उनको समय समय पर लगने वाले टीके और अन्य सावधनियां नहीं बरती जाती लेकिन ऐसे कार्यक्रम के जरिए ऐसे लोगों को जागरुक करने का काम किया गया। हालांकि लोगों में पहले से अब काफी जागरुकता देखने को मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के घरों में कुत्ता पालने का शौक लोकप्रिय होता जा रहा है लेकिन इसके साथ कुछ जिम्मेदारियां भी होती हैं तथा कुत्ता पालने के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ व्यक्ति की दिनचर्या एवं जीवन में बदलाव आने के फायदे होते हैं लेकिन कुत्ते के काटने जैसे मौकों पर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी नहीं चाहिए और तुरंत चिकित्सक की सलाह पर रैबीज का टीका लगवाने सहित अन्य उपचार लेना आवश्यक हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम में लोगों को इस बारे में जागरुक किया गया कि उन्हें कुत्ता एवं अन्य पालतू जानवर पालने से पहले उसकी पूरी जानकारी एवं अपनी आवश्यकता के अनुसार पालतू जानवर का चयन करना चाहिए ताकि
पालतू जानवर की सही तरीके से देखभाल हो सके। उन्होंने इस समय यह भी जागरुक किया गया कि वे अपने घर में उपलब्ध जगह एवं उसे दिये जाने वाले समय के अनुसार भी पालतू जानवर का चयन कर यह शौक पूरा कर सकते हैं।
समारोह में पेट्स और उनके पैरेंट्स के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं जहां उन्हें एक दूसरे के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिला। उद्योग जगत में अपनी तरह के पहले एक ओमनीचैनल प्रोग्राम में ज़िगली ने ‘ज़िगली कॉयन्स’ भी लॉन्च किया जहां उपभोक्ता हर सौ रुपए की खरीद पर एक रुपए का एक कॉयन पा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान पैट प्रोडक्ट्स की एक्सक्लुज़िव रेंज का लॉन्च भी किया गया।
इस कार्यक्रम की टिकटों की बिक्री से जुटाई गई राशि को ज़िगली फाउन्डेशन को दान में दिया गया है। इस साल कार्यक्रम के दौरान तीन लाख रुपए की राशि जुटाई गई, जिसका इस्तमेल पालतु पशुओं एवं अन्य पशुओं के अधिकारों के बारे में जागरुकता बढ़ाने, पैट अडॉप्शन को बढ़ावा देने तथा विभिन्न पशु आश्रयों को सहयोग प्रदान करनेके लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर कोस्मो फर्स्ट के ग्रुप सीईओ पंकज पोद्दार ने कहा कि आज पैट पैरेंट्स ऐसे प्लेटफॉर्म्स की उम्मीद रखते हैं जो पेट्स के साथ उनके रिश्ते को मजबूत बनाएं और उन्हें पेट्स के लिए बेहतरीन सेवाएं, कम्युनिटी कनेक्शन्स और ज़रूरी जानकारी भी प्रदान करें। यह सफलता हमें लगातार इनोवेट करने तथा देश भर में पैट केयर कम्युनिटी के लिए हमारी पेशकश को बढ़ाते रहने के लिए प्रेरित करती है।
पालतू जानवरों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेने आये कुछ लोगों ने माना कि उन्होंने कुत्ता तो पाल लिया लेकिन उसके बारे में पूरी जानकारी हीं जुटाई लेकिन ऐसे कार्यक्रम के जरिए उन्हें पता चला कि पालतू जानवर पालने से पहले किन किन जरुरी सावधिनयों और जानकारी जरुरी ताकि पालतू जानवर और उसे पालने वाले दोनों के लिए जरुरी है।
जोरा
वार्ता
More News

अलवर में धर्मांतरण मामले की गहन जांच की जाये : जूली

06 Jun 2026 | 1:30 PM

अलवर, 06 जून (वार्ता) राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने अलवर में कथित धर्मांतरण मामले को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। .

see more..

भजनलाल ने खारी का लाम्बा गांव में की सुबह की सैर एवं जनसंवाद

06 Jun 2026 | 1:20 PM

भीलवाड़ा, 06 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा के खारी का लाम्बा गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को गांव में सुबह की सैर की और जनसंवाद किया। .

see more..

कोटा में चंद्रसेल मठ के महंत की हत्या

06 Jun 2026 | 1:16 PM

कोटा, 06 जून (वार्ता) राजस्थान में कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चंद्रेसल मठ में शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने मठ के महंत देवानंद महाराज धारदार हथियारों से हत्या कर दी।.

see more..

असम राइफल्स ने की दिव्यांग पूर्व सैनिक और उनकी बेटी की मदद

06 Jun 2026 | 1:12 PM

जयपुर 06 जून (वार्ता) असम राइफल्स ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए राजस्थान के सीकर निवासी दिव्यांग पूर्व सैनिक राइफलमैन राजपाल को एक विशेष रूप से तैयार की गई स्कूटी प्रदान की हैं।.

see more..

चीता केपी-3 के बयाना के बंध बारैठा में पहुंचने से ग्रामीणों में भय व्याप्त

06 Jun 2026 | 11:39 AM

भरतपुर, 06 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के कूनो से निकल कर राजस्थान में करौली एवं धौलपुर के बीहड़ों में भटकने के बाद भरतपुर के बयाना के बंध बारैठा में पहुंचे चीता केपी-3 के शुक्रवार देर रात सिकंदरा गांव के पास पहाड़ियों में आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। .

see more..