Saturday, Aug 15 2026 | Time 23:53 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


नागौर में पुलिस ने 2.16 करोड़ का डोडा पोस्त जब्तकर एक तस्कर को किया गिरफ्तार

जयपुर 04 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में नागौर जिले की पांचौड़ी पुलिस ने एक खेत में छापा मारकर 2़ 16 करोड़ रुपए मूल्य का अवैध डोडा पोस्त जब्तकर इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एजीटीएफ एवं अपराध) दिनेश एम एन के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत इनामी अपराधियों, गैंगस्टर, संगठित गिरोहों आदि के बारे में आसूचना संकलन कर धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया और इस दौरान सूचना मिली कि भेड़ गांव का श्रवणराम विश्नोई (40) अपने खेत में अवैध डोडा पोस्त छिपाए बैठा है।
इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी श्रवणराम के खेत पर छापा मारकर वहां से 50 कट्टों में भरा 1441 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया और मौके से ही आरोपी श्रवणराम को गिरफ्तार कर लिया। बरामद डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 16 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में श्रवणराम ने बताया कि यह डोडा पोस्त उसे तीन दिन पहले जोधपुर जिले के थाना करवड़ के तहत भवाद निवासी दिनेश बिश्नोई ने पिकअप से सप्लाई किया था जिसे टांकला गांव के अखाराम जाट को देने वाला था।
पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े दिनेश और अखाराम सहित अन्य सभी लोगों की तलाश में जुट गई है।
जोरा
वार्ता
More News

गलतफहमी की वजह से धरने पर बैठ गये थे मंत्री

15 Aug 2026 | 9:20 PM

भरतपुर, 15 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में जल संसाधन एवं भरतपुर के प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने पिछले दिनों अलवर में सफाईकर्मियों की नियुक्ति के मामले में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के धरने पर बैठने के मामले में सफाई देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।.

see more..

जयपुर में निकली तीज माता की शाही सवारी

15 Aug 2026 | 9:02 PM

जयपुर, 15अगस्त (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार शाम प्रसिद्ध तीज माता की शाही सवारी परम्परागत रुप से निकाली गयी। .

see more..

कोटा में दिलावर ने किया ध्वजारोहण

15 Aug 2026 | 9:00 PM

कोटा, 15 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में कोटा जिले में 80वां स्वाधीनता दिवस शनिवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।.

see more..

बागडे के सानिध्य में लोकभवन में आयोजित हुआ 'एट होम'

15 Aug 2026 | 8:58 PM

जयपुर, 15 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे के सानिध्य में शनिवार शाम लोकभवन में एट होम का आयोजन किया गया। .

see more..

भरतपुर जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

15 Aug 2026 | 8:46 PM

भरतपुर, 15 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले में शनिवार को 80वां स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। .

see more..