Tuesday, Jun 9 2026 | Time 01:27 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


रक्षाबंधन से पहले 350 लीटर मिलावटी दूध नष्ट, गोदाम सील

अलवर, 06 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने 350 लीटर मिलावटी दूध नष्ट करके गोदाम सील कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट ने बुधवार को बताया अभियान के तहत रक्षाबंधन पर्व से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 350 लीटर मिलावटी दूध मौके पर ही नष्ट कर दिया और गोदाम को सील कर दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि त्योहार के सीजन में मिठाइयां बनाने के लिए बड़े पैमाने पर मिलावटी दूध तैयार किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल ने तिजारा तहसील के हमीराका गांव में छापा मारा। उन्होंने बताया कि मौके पर आरिफ खान मावा बनाने के लिए दूध में मिलावट कर रहा था। दल ने मौके पर ही दूध की जांच की, जिसमें मिलावट की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि छापे के दौरान रिफाइंड तेल के पीपे, एस एन एफ पाउडर, मिल्क पाउडर के कट्टे बरामद किये गये। ये सभी सामग्री दूध में मिलावट और फैट बढ़ाने के लिए उपयोग की जाती है। मौके से लिए गये दूध और मावा के नमूने खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये हैं।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

मैं न होता, तो गहलोत की राजनीति ही खत्म हो जानी थी-शेखावत

08 Jun 2026 | 10:14 PM

जयपुर 08 जून (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि "मैं न होता, तो उनकी राजनीति ही खत्म हो जानी थी।" .

see more..

भीलवाडा में रिहायशी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

08 Jun 2026 | 10:13 PM

भीलवाड़ा, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांडों के बाद सरकार के सख्त रुख का असर अब भीलवाड़ा में भी दिखाई देने लगा है। .

see more..

दिलावर ऑनलाइन माध्यम से 10 जून को करेंगे जन सुनवाई

08 Jun 2026 | 10:12 PM

बारां, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में जयपुर में पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर शासन सचिवालय स्थित मंत्री कार्यालय से 10 जून को राज्य की ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन माध्यम से जन सुनवाई करेंगे।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी ने सोमवार को बताया कि जिले में मध्याह्न 12 बजे पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कवाई में जन सुनवाई का ऑनलाइन कार्यक्रम होगा। जिसमें स्थानीय निवासियों की समस्याओं की सुनवाई कर मंत्री दिलावर द्वारा निस्तारण किया जाएगा।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..

शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए फिर चला पीला पंजा

08 Jun 2026 | 10:04 PM

अलवर, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर शहर में बढ़ते यातायात दबाव और लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सोमवार शाम को नगर निगम और नगर विकास न्यास (यूआईटी) के संयुक्त दल ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।.

see more..

आबकारी आयुक्त ने अनियमितता पर तीन कार्मिकों को किया निलंबित

08 Jun 2026 | 9:58 PM

उदयपुर, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सीकर में राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स (आरएसजीएसएम) के डिपो में अनियमितता के मामले में आरएसजीएसएम महाप्रबंधक जयपुर की रिपोर्ट पर तीन कार्मिकों को निलंबित किया है।
यह जानकारी आबकारी विभाग ने सोमवार को दी। कार्रवाई के तहत नवीन कुमार आबकारी निरीक्षक ग्रेड द्वितीय प्रभारी मदिरालय सीकर, नाहर सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदिरालय सीकर एवं दुर्गाप्रसाद गुर्जर सिपाही मदिरालय सीकर को निलंबित किया गया है।
निलंबन काल में इन कार्मिकों का मुख्यालय उदयपुर रहेगा।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..