Wednesday, Apr 22 2026 | Time 10:20 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत

भीलवाड़ा, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका बहनाेई घायल हाे गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बनेड़ा क्षेत्र के सूरजपुरा निवासी मंजू बैरवा अपनी बहन प्रेम और बहनोई महावीर के साथ स्कूटी से पुर लौट रही थीं। रास्ते में रायसिंहपुरा का खेड़ा के निकट मुख्य सड़क के किनारे तीनों पानी पीने के लिए रुके थे, तभी पीछे से तेज गति से आये एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि इससे मंजू की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि प्रेम और महावीर गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रेलर जब्त करके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

बाघ अभयारण्य क्षे्त्र में आग लगने से वन्यजीवों पर संकट

21 Apr 2026 | 11:17 PM

भरतपुर, 21 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में करौली और धौलपुर की सीमा से सटे बाघ अभयारण्य वन क्षेत्र के कई किलोमीटर के दायरे में मंगलवार को देर शाम आग लगने से वन विभाग के साथ जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।.

see more..

शेरगढ़ अभयारण्य में 'केपी-3' चीते के प्रवेश से हाड़ौती तक बना प्राकृतिक कॉरिडोर

21 Apr 2026 | 11:16 PM

बारां, 21 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के बारां जिले स्थित शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में चीता 'केपी-3' के आगमन ने वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक गलियारे को लेकर नई बहस छेड़ दी है। .

see more..

कांग्रेस की स्पष्ट मांग कि महिला आरक्षण कानून तुरंत हो लागू-लांबा

21 Apr 2026 | 11:16 PM

जयपुर, 21 अप्रैल (वार्ता) अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने कहा है कि अब कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग एवं दबाव है कि महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू हो, क्योंकि इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और सामाजिक समानीकरण के लिये जातिगत जनगणना 2026-2027 में पूर्ण हो इसके लिये कांग्रेस पूरा दबाव बनायेगी।.

see more..

खरगे के बोल से कांग्रेस की विषैली और अपमानजनक राजनीति फिर हुई बेनकाब: राठौड़

21 Apr 2026 | 10:50 PM

जयपुर, 21 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि कांग्रेस की घृणित और स्तरहीन राजनीतिक सोच का जीवंत उदाहरण है। .

see more..

राजस्थान के हर जिले में स्थापित होंगे 'मेंटल हेल्थ केयर सेल'

21 Apr 2026 | 10:46 PM

जयपुर, 21 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है और जयपुर में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ' की स्थापना की जा रही है जहां अत्याधुनिक काउंसलिंग और टेली-मेडिसिन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।.

see more..