Sunday, Jul 12 2026 | Time 11:21 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


समावेशी तथा संवेदनशील समाज में विशेष योग्यजन की भागीदारी अहम-भजनलाल

जयपुर, 08 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक समावेशी तथा संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए विशेष योग्यजन की समान भागीदारी अति आवश्यक बताते हुए कहा है कि इसके लिए राज्य सरकार दिव्यांगों को केन्द्र में रखकर निरंतर कार्य कर रही है तथा उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृत्संकल्पित है।
श्री शर्मा शुक्रवार को जामडोली के सामाजिक न्याय संकुल परिसर में आयोजित ‘विशेष योग्यजन बहन सम्मान दिवस समारोह’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की परिकल्पना अंत्योदय को साकार करने में जुटी हुई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से एकात्म मानववाद तथा नागरिक कर्तव्यों को निभाते हुए प्रत्येक जरूरतमंद की मदद करने की अपील भी की।
उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है जो आपसी स्नेह, विश्वास और संरक्षण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा “आपका ये भाई सभी बहनों की सुरक्षा, सम्मान के साथ ही सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कई योजनाएं एवं नवाचारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाल में दिव्यांगों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए ’समान अवसर नीति 2025’ लाई गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम संतान के जन्म के समय दी जाने वाली राशि 5 हजार से बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये की है। इस योजना में दिव्यांग गर्भवती महिला को 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सरकार द्वारा विधवाओं, एकल नारियों तथा दिव्यांग व्यक्तियों को दी जा रही पेंशन को बढ़ाकर एक हजार 250 रुपये प्रति महीने किया गया है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि श्री शर्मा के नेतृत्व में अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जामडोली में 200 करोड़ रुपये की लागत से स्वयंसिद्धा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का चरणबद्ध रूप से निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम के अंत में श्री शर्मा ने दिव्यांगों को खीर प्रसादी भी वितरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विशेष योग्यजनों को डिजिटल हियरिंग और लर्निंग किट सौंपी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाया। उन्होंने विशेष योग्यजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी भेंट की। श्री शर्मा ने राजकीय बौद्धिक दिव्यांग गृह के बालक-बालिकाओं द्वारा हस्तनिर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों को सराहा।
जोरा
वार्ता
More News

ट्रेन की चपेट में आने से कैंसर पीड़ित अधेड़ की मौत

12 Jul 2026 | 10:38 AM

अलवर, 12 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर टहला फाटक के समीप एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। .

see more..

अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

11 Jul 2026 | 11:01 PM

अलवर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अलवर के शालीमार नगर में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) अधिकारी के घर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।.

see more..

पंजाब का डोडा किंग बलदेव राजस्थान में गिरफ्तार

11 Jul 2026 | 10:58 PM

जयपुर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में नशीले पदार्थ निरोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने पंजाब के कुख्यात 'डोडा किंग' और राजस्थान-पंजाब तस्करी के मुख्य सूत्रधार बलदेव उर्फ पम्मु उर्फ गोरा बाजीगर को कोटा ग्रामीण के चेचट थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है।.

see more..

चंबल उद्यान हाड़ौती की विरासत और कोटा की पहचान है : बिरला

11 Jul 2026 | 10:54 PM

कोटा, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि चंबल उद्यान हाड़ौती की विरासत और कोटा की पहचान है। .

see more..

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता-उइके

11 Jul 2026 | 9:48 PM

उदयपुर, 11 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने अधिकारियों का सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया, जिससे जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में वास्तविक और स्थायी परिवर्तन आये।.

see more..