Saturday, May 16 2026 | Time 19:43 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने किया पौधारोपण

जयपुर, 08 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में मिशन हरियालो राजस्थान मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान (एक पेड़ मां के नाम) के तहत शुक्रवार को जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने पौधारोपण किया।
विभाग के निदेशक मुहम्मद जुनैद ने बताया विभागीय अधिकारियों के माध्यम से जयपुर जिले की श्रीरामपुरा ग्राम पंचायत फाल्यावास के चारागाह क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं बीजरोपण का कार्य किया गया, जिसके तहत सहजना के 700 पौधे तथा स्थानीय प्रजाति के बीजों का रोपण किया गया।
श्री जुनैद ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विकास के लिए पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर द्वारा एक करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कहा कि एक करोड़ पौधे लगाने के निर्देशों के तहत विभाग द्वारा सभी जिलों को लक्ष्य आवंटित किए हैं। इनमें प्रत्येक कार्मिक के माध्यम से 450 पौधारोपण का लक्ष्य भी सम्मिलित है।
जोरा
वार्ता
More News

योग शिक्षकों को हटाना न्यायोचित नहीं - जूली

16 May 2026 | 6:49 PM

अलवर, 16 मई (वार्ता) राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा है कि जब पूरे देश में प्राकृतिक चिकित्सा का डंका बज रहा है, तक सरकार ने योग शिक्षकों को हटाने का फरमान जारी कर दिया है। .

see more..

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

16 May 2026 | 6:48 PM

भरतपुर, 16 मई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान झीलरा गांव निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि मृतक सुबह टहलने के लिए निकला था। उसी दौरान किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। राहगीरों ने ओमप्रकाश को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सं सुनील अशोक
वार्ता.

see more..

हनुमानगढ़ में सिंचाई पाइपलाइन विवाद , प्रशासन ने छठी बार बिछाई पाइपलाइन

16 May 2026 | 6:11 PM

हनुमानगढ़, 16 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के करणीसर-सहजीपुरा गांव में घग्गर नदी से किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिये पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। .

see more..

मोदी के संदेशों को व्यवहार में उतारने की जररुत-दियाकुमारी

16 May 2026 | 5:49 PM

जयपुर 16 मई (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेशों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया और कहा है कि जहां आवश्यकता न हो वहां वाहन का उपयोग कम करें तथा जरुरत पड़ने पर कार शेयरिंग को बढ़ावा देना चाहिए।.

see more..

शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों को भी करें आत्मसात-देवनानी

16 May 2026 | 5:27 PM

जयपुर, 16 मई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों को भी आत्मसात करने की जरुरत बताते हुए युवाओं का आव्हान किया है कि वे विज्ञान को आध्यात्म, तकनीक को संस्कृति और आधुनिकता को मानवता से जोड़ें। .

see more..