Monday, Aug 17 2026 | Time 04:02 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


दोहरे हत्याकांड के तीन दोषियों को आजीवन कारावास

अलवर, 08 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के अनुसूचित जाति, जनजाति मामलों के विशेष न्यायालय ने करीब 11 वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में तीन दोषियों को शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश अनीता सिंदल ने अभियुक्त सेगराम, महेश उर्फ मुरेश और अनिल सिंह को महेन्द्र और उसके भाई महेश की हत्या का दोषी करार देते हुए तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार बानसूर थाना क्षेत्र में 18 दिसंबर 2014 को अभियुक्तों ने महेंद्र और महेश की हत्या कर दी थी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

जयपुर में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों एवं प्रधान आयकर महानिदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन

16 Aug 2026 | 11:39 PM

जयपुर 16 अगस्त (वार्ता) देशभर के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों एवं प्रधान आयकर महानिदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार से शुरु होगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सम्मेलन का उद्घाटन एवं अध्यक्षता केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रवि अग्रवाल करेंगे। सम्मेलन में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ-साथ देशभर से वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आयकर विभाग से जुड़े वर्तमान एवं भविष्य के महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक एवं सार्थक विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुझाव एवं कार्ययोजना तैयार करना है।
जोरा, आलम
वार्ता.

see more..

राजस्थानी भाषा के गीत ऋषि और हाडोती के गीतकार दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन

16 Aug 2026 | 11:02 PM

कोटा, 16 अगस्त (वार्ता) देशभर में राजस्थानी भाषा के गीत ऋषि और हाडोती के कालिदास नाम से सुविख्यात जाने-माने कवि गीतकार दा भाई दुर्गादान सिंह गौड़ का रविवार सुबह निधन हो गया। .

see more..

पांच दिवसीय कोटा बूंदी के प्रवास पर रहेंगे बिरला

16 Aug 2026 | 11:00 PM

कोटा, 16 अगस्त (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार से राजस्थान में संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के पांच दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। .

see more..

बारां जिला समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शाह हुए सम्मानित

16 Aug 2026 | 10:58 PM

बारां, 16 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में बारां में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बारां जिला प्रशासन द्वारा कृषि मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह- 2026 में स्वच्छ एवं स्वस्थ पत्रकारिता और .

see more..

करौली जिले में बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत

16 Aug 2026 | 10:56 PM

भरतपुर, 16 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में करौली जिले में करणपुर क्षेत्र में खेत मे चर रही बकरियों पर बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून लगातार भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत महाराजपुरा के हसनपुर गांव में पशुपालक भरतू गुर्जर अपनी 22 बकरियों को खेत में चरा रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से 11 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शेष बकरियां सुरक्षित बताई गई हैं।
सं सुनील.अभय
वार्ता.

see more..